पुरानी हरिद्वारी रोड का होगा नवीनीकरण और चौड़ीकरण पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने नारियल फोड़कर कार्य का किया शुभारंभ।

पुरानी हरिद्वारी रोड का होगा नवीनीकरण और चौड़ीकरण पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने नारियल फोड़कर कार्य का किया शुभारंभ।

हरिद्वार। श्यामपुर गांव में प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से पुरानी हरिद्वारी रोड का चौड़ीकरण और नवीनीकरण होगा। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा होगी। इसके अलावा कुंभ बजट से ही हरिद्वारी रोड पर पथ प्रकाश की भी सुदृढ़ व्यवस्था होगी। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार बताया।

सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम कांगड़ी की पीठ बाजार में रिबन काटकर एवं नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ कराया। स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि हरिद्वार रोड से चार गांवों को फायदा मिलेगा। जिसमें ग्राम कांगड़ी, गाजीवाली, ग्राम श्यामपुर से होते हुए ग्राम सजनपुर पीली तक  हरिद्वारी रोड का कुल 6 किमी दूरी तक चौड़ीकरण और नवीनीकरण कार्य होगा। ये सड़क 7 मीटर चौड़ी हो जाएगी। ये कार्य कुंभ निधि से करीब 3 करोड़ की लागत से होगा। पिछले कार्यकाल में विधायक रहते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वारी रोड का निर्माण कार्य कराया था। उन्होंने कहा कि हरिद्वारी रोड आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इसी के साथ कांगड़ी से सजनपुर बाहर पीली तक गंगा किनारे साढ़े 7 किमी लंबाई का, साढ़े 5 मीटर चौड़ा और 15 फीट ऊंचाई का विशालकाय तटबंध बनाने का कार्य प्रगति पर है। ये तटबंध भू कटाव रोकने के साथ ऋषिकेश की भांति आस्था पथ की तर्ज पर बनाया जाएगा। साढ़े 7 किमी दूरी का पथ भ्रमण करने योग्य होगा। भविष्य में गंगाघाट भी बन सकेंगे। उनके साथ क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने स्वामी यतीश्वरानंद के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की।

इस मौके पर श्यामपुर ग्राम प्रधान योगेश चौहान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील पाल, प्रमोद पाल, सुंदर राम रहाणे, फकीरचंद पाल, रमेश चंद कश्यप, सन्नी, अमन पाल, प्रताप सिंह, मुलायम पाल, पंवन पंत, कुलदीप गुप्ता, कमल कश्यप, विपुल पाल, मोहन कलूड़ा, भुवन काला, अमित चौहान, सत्यप्रकाश, धर्मवीर पाल, सुदेश कुमार, धनप्रकाश, नरेंद्र पाल, कल्लू सिंह आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
ब्लॉक बहादराबाद के प्रांगण में पुराने कमरे बना नशेड़ियों का अड्डा। रात के अंधेरे में इन खण्डरों कमरों में नशेड़ी आते हैं और नशा करते हैं और ब्लॉक के प्रांगण में ही बाहर के लोग कूड़ा भी डालते हैं।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने किया 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना आवश्यक : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का भी किया विमोचन
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के लिए बुरा सपना साबित होती हरिद्वार पुलिस। चोरी के 06 दोपहिया वाहन के साथ 02 आरोपित अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण, चैटबॉट एवं टोकन प्रणाली की सराहना अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह द्वारा एआरटीओ कार्यालय, हरिद्वार एवं चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।