अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण, चैटबॉट एवं टोकन प्रणाली की सराहना अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह द्वारा एआरटीओ कार्यालय, हरिद्वार एवं चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।

अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण, चैटबॉट एवं टोकन प्रणाली की सराहना

अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह द्वारा एआरटीओ कार्यालय, हरिद्वार एवं चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।

कार्यालय निरीक्षण के दौरान विभिन्न पंजिकाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन कर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन संबंधी कार्यवाही की समीक्षा की गई। निर्धारित राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया गया। आमजन की सुविधा के लिए कार्यालय में संचालित चैटबॉट एवं टोकन प्रणाली जैसी पहलों की सराहना की गई।

आरटीआई की प्राप्ति एवं प्रेषण पंजिकाओं में प्रविष्टियां व्यवस्थित पाई गईं। सिंह ने आवेदनों एवं उनके उत्तरों की निगरानी को और सुगम बनाने के लिए दो पृथक पंजिकाओं के स्थान पर एक संयुक्त पंजी रखने के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने, आमजन को प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने तथा कार्यालय की साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं पर नियमित ध्यान देने पर बल दिया।

इसके उपरांत सिंह ने चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एआरटीओ (प्रशासन) एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा इंटीरियर डिजाइनर एवं निर्माणदायी संस्था के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। अंतिम डिजाइन में ऐसे रचनात्मक एवं उपयोगी सुझाव शामिल करने को कहा, जिनसे बच्चों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा की जानकारी सरल और रोचक तरीके से मिल सके।

अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने निर्माणदायी संस्था को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
ब्लॉक बहादराबाद के प्रांगण में पुराने कमरे बना नशेड़ियों का अड्डा। रात के अंधेरे में इन खण्डरों कमरों में नशेड़ी आते हैं और नशा करते हैं और ब्लॉक के प्रांगण में ही बाहर के लोग कूड़ा भी डालते हैं।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने किया 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना आवश्यक : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का भी किया विमोचन
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के लिए बुरा सपना साबित होती हरिद्वार पुलिस। चोरी के 06 दोपहिया वाहन के साथ 02 आरोपित अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण, चैटबॉट एवं टोकन प्रणाली की सराहना अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह द्वारा एआरटीओ कार्यालय, हरिद्वार एवं चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।