केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी त्रिवेंद्र सिंह रावत। सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी एवं परिवहन विभाग के प्रयासों की सांसद ने की सराहना।

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी त्रिवेंद्र सिंह रावत।

सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित।

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी एवं परिवहन विभाग के प्रयासों की सांसद ने की सराहना।

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कुंभ मेला नियंत्रण भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं केवल आंकड़ों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका प्रत्यक्ष लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाएं, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं पोषण अभियान सहित विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनावार उपलब्धियों, निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की।

सांसद रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीन संचालित सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करते हुए दिसंबर माह के अंत तक सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि जनवरी माह से प्रारंभ होने वाले कुंभ मेले के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों के सुगम आवागमन के लिए सड़क मार्गों को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि कुंभ मेले का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

सांसद रावत ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों का चिन्हीकरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा योजनाओं से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए।

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सांसद रावत ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं परिवहन विभाग के प्रयासों की सराहना की तथा अन्य विभागों द्वारा भी संचालित योजनाओं का ठीक ढंग से संचालन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा विगत तीन माह से निरंतर चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इन प्रयासों के फलस्वरूप जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में बेहतर कार्य हुआ है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी एवं परिवहन विभाग की प्रशंसा की।

उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को योजना से जोड़कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, विद्युत आपूर्ति में सुधार, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, सिंचाई व्यवस्था तथा अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को इन सभी विषयों पर प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में संचालित विभिन्न केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करते हुए सांसद को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का संबंधित विभागीय अधिकारियों से शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के साथ नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की निरंतर निगरानी की जा रही है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, महापौर श्रीमती किरण जैसल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विधायक हरिद्वार ग्रामीण श्रीमती अनुपमा रावत, विधायक झबरेड़ा वीरेंद्र कुमार जाति, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल वर्मा, जिला विकास अधिकारी के.के. पंत सहित दिशा समिति के सदस्य, नगर निकायों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
उत्तराखंड में वैज्ञानिक शहतूत उत्पादन एवं रेशमकीट पालन तकनीकों पर कृषक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित। तीन दिवसीय कृषक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन 17 से 19 नवंबर 2026 तक इक्कड़, जनपद हरिद्वार में किया गया, जिसमें 20 कृषकों ने सहभागिता की।
0 Minutes
Uncategorized
केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी त्रिवेंद्र सिंह रावत। सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी एवं परिवहन विभाग के प्रयासों की सांसद ने की सराहना।
0 Minutes
Uncategorized
केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी त्रिवेंद्र सिंह रावत। सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी एवं परिवहन विभाग के प्रयासों की सांसद ने की सराहना।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर लोकपर्व इगास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जनों एवं देवतुल्य जनता को इस पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।