उत्तराखंड में वैज्ञानिक शहतूत उत्पादन एवं रेशमकीट पालन तकनीकों पर कृषक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
तीन दिवसीय कृषक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन 17 से 19 नवंबर 2026 तक इक्कड़, जनपद हरिद्वार में किया गया, जिसमें 20 कृषकों ने सहभागिता की।
केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र (आरएसआरएस), सहसपुर, देहरादून द्वारा उत्तराखंड में शहतूत आधारित रेशम उत्पादन को सुदृढ़ बनाने, उन्नत वैज्ञानिक तकनीकों के प्रसार तथा कृषकों के कौशल उन्नयन एवं क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से तीन दिवसीय कृषक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन 17 से 19 नवंबर 2026 तक इक्कड़, जनपद हरिद्वार में किया गया, जिसमें 20 कृषकों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. साक्षी वैष्णव, वैज्ञानिक-बी, क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, सहसपुर द्वारा रेशम निदेशालय, उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित अधिकारियों के सक्रिय सहयोग एवं समन्वय से किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कृषकों को वैज्ञानिक शहतूत उत्पादन की उन्नत तकनीकों से अवगत कराया गया। इनमें गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री के उत्पादन हेतु पौधशाला प्रबंधन, भूमि की तैयारी, वैज्ञानिक रोपण विधियाँ, पौधों की छंटाई एवं शाखा प्रबंधन, संतुलित पोषक तत्व एवं सिंचाई प्रबंधन तथा उच्च गुणवत्ता वाली शहतूत पत्तियों के सतत उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी पहलू शामिल रहे।
रेशमकीट पालन संबंधी प्रशिक्षण में प्रारंभिक अवस्था (चॉकी) एवं उत्तर अवस्था के रेशमकीट पालन की वैज्ञानिक विधियों, विभिन्न कीट अवस्थाओं एवं निर्मोचन (मोल्टिंग) की पहचान, तापमान एवं सापेक्ष आर्द्रता का नियमन, कीटपालन शय्या प्रबंधन तथा कीटपालन गृह एवं उपकरणों के प्रभावी विसंक्रमण पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, रेशमकीटों के प्रमुख रोगों की पहचान, रोकथाम तथा शय्या विसंक्रामकों के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण के दौरान परिपक्व रेशमकीटों के लिए उपयुक्त माउंटेज का चयन एवं प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण कोया उत्पादन तथा कोयों की छंटाई, श्रेणीकरण, भंडारण एवं विपणन से संबंधित वैज्ञानिक प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गई। कृषकों को कोया गुणवत्ता एवं आर्थिक प्रतिफल में सुधार लाने के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अंतिम दिवस कृषकों को कोया छंटाई एवं श्रेणीकरण, कोया प्रबंधन तथा बाजार में गुणवत्तापूर्ण कोयों की आपूर्ति एवं विपणन संबंधी तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। समापन अवसर पर प्रतिभागियों का प्रशिक्षणोपरांत ज्ञान एवं कौशल मूल्यांकन (एग्जिट लेवल मूल्यांकन) किया गया तथा प्रशिक्षण की उपयोगिता एवं प्रभावशीलता के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त की गई। सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कुल 20 कृषकों को वैज्ञानिक शहतूत उत्पादन एवं रेशमकीट पालन की उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम से कृषकों की तकनीकी दक्षता में वृद्धि, वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने, रेशमकीट पालन में रोगजनित हानियों को कम करने तथा गुणवत्तापूर्ण कोया उत्पादन को प्रोत्साहन मिलने की अपेक्षा है।
क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, सहसपुर एवं रेशम निदेशालय, उत्तराखंड के संयुक्त प्रयासों से आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य में वैज्ञानिक रेशम उत्पादन तकनीकों के प्रभावी हस्तांतरण, कृषकों की आयवृद्धि, ग्रामीण आजीविका के सुदृढ़ीकरण तथा शहतूत आधारित रेशम उत्पादन के सतत एवं आर्थिक रूप से व्यवहार्य विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस मौके पर डॉ साक्षी वैष्णव, वैज्ञानिक बी
अर्जुन सिंह निरीक्षक एवं जिला प्रभारी पथरी,
श्रीमती रेखा जोशी, वरिष्ठ तकनीकी सहायक
श्रीमती मंजु वर्मा निरीक्षक पथरी,
आयुष कुमार शर्मा निरीक्षक पथरी,
श्रीमती रेणु भल्ला प्रदर्शक एकड़,
श्रीमती कविता सैनी प्रदर्शक सेठपुर,
उत्तराखंड में वैज्ञानिक शहतूत उत्पादन एवं रेशमकीट पालन तकनीकों पर कृषक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित। तीन दिवसीय कृषक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन 17 से 19 नवंबर 2026 तक इक्कड़, जनपद हरिद्वार में किया गया, जिसमें 20 कृषकों ने सहभागिता की।
