हरिद्वार पुलिस ने 12 किलो गोमांस के साथ 01 आरोपित को धर दबोचा, 02 अन्य नामजद। भारापुर के जंगलों में गोवंश काटकर मांस बेचने ले जा रहा आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा।

हरिद्वार पुलिस ने 12 किलो गोमांस के साथ 01 आरोपित को धर दबोचा, 02 अन्य नामजद।

भारापुर के जंगलों में गोवंश काटकर मांस बेचने ले जा रहा आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा।

गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, नामजद आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी।

 प्रभारी चौकी शांतरशाह उ0नि0 अजय कुमार मय हमराही पुलिस कर्मियों के ग्राम सहदेवपुर हलवाहेडी जाने वाले तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान ग्राम घोड़ेवाला की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी,पुलिस कर्मियों द्वारा टॉर्च की रोशनी से मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, जिस पर मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। 

इसी दौरान मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गई, जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा मोटर साइकिल सवार को तिराहे से लगभग 20 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मुबारिक पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद कट्टे के अंदर रखे प्लास्टिक के थैले को खोलकर देखा गया तो उसमें दो अलग-अलग सफेद रंग की प्लास्टिक की पन्नियों में लगभग 12 किलोग्राम मांस रखा हुआ मिला, जो प्रथम दृष्टया गोमांस प्रतीत हो रहा था।

बरामद मांस के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित मुबारिक ने बताया कि उक्त मांस गाय का है, जिसे उसने अपने साथी इमरान पुत्र गरीबुल निवासी ग्राम भारापुर, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार तथा छोटन पुत्र सब्बीर निवासी ग्राम भारापुर, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार के साथ भारापुर के जंगलों में गाय काटकर प्राप्त किया था। वह उक्त मांस को बेचने के लिए ले जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।

बरामद मांस से नमूना माल लेकर शेष मांस को पशु चिकित्साधिकारी की देखरेख में सुरक्षित स्थान पर अम्लीय छिड़काव कर नष्ट किया गया। आरोपित को गिरफ्तारी का कारण बताकर पुलिस हिरासत में लिया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपित मुबारिक एवं 02अन्य नामजद आरोपित के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद पर गोवंश संरक्षण अधिनियम, 2007 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1.मुबारिक पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।

बरामदगी

 12 किलोग्राम गोमांस।

पुलिस टीम

उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शांतरशाह, 

कानि0 चन्दन सिंह, 

हो0गा0 सचिन

 हो0गा0 करण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।   संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने 12 किलो गोमांस के साथ 01 आरोपित को धर दबोचा, 02 अन्य नामजद। भारापुर के जंगलों में गोवंश काटकर मांस बेचने ले जा रहा आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा।
0 Minutes
Uncategorized
01आरोपित को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ किया गिरफ्तार। आरोपित के कब्जे से 11.02 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार।