बहादुरपुर जट्ट में कृषि उत्पादन मंडी समिति ज्वालापुर के मंडी सचिव नंदिनी उनियाल ने कृषि मंडी उत्पादन समिति द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानो को दी जानकारी।
![]()
उन्होंने कहा कि कृषि मंडी समिति द्वारा किसानों के लिए पेंशन की योजना भी चलाई जा रही है और जो किसान खेती का कार्य करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है उसके लिए किसान बीमा योजना के द्वारा धन राशि प्रदान की जाती है उन्होंने कहा कि जिन किसानों के बच्चे कृषि विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उनकी शिक्षा के लिए भी छात्रवृत्ति की योजना दी जाती है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा मंडी के माध्यम से किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम दिया जा रहा है और किसानों को टैक्स से मुक्त भी किया गया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सोहन वीरपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदकिरन,मंडी निरीक्षक देवेंद्र त्यागी, मंडी निरीक्षक हरीश कोहली, सुशील कुमार ,गिरीश चंद, जयवीर सिंह ,रेणु चौधरी, नीतीश चौधरी, ब्रजवीर सिंह चौधरी ,मोनू पाल,आदि किसान उपस्थित रहे।
बहादुरपुर जट्ट में कृषि उत्पादन मंडी समिति ज्वालापुर के मंडी सचिव नंदिनी उनियाल ने कृषि मंडी उत्पादन समिति द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानो को दी जानकारी।


