बहादराबाद पुलिस ने बढ़ती घटनाओं को लेकर बहादराबाद सराफा बाजार के व्यापारियों से चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को लेकर बैठक का आयोजन किया।
बहादराबाद पुलिस द्वारा बाजार चौकी बहादराबाद में व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं सदस्यों, सर्राफ बाजार के व्यापारियों,विधायक प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, आदि लोगों की मीटिंग लेते हुए सभी को मुख्य मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने , बाजारों में चौकीदारों की नियुक्ति करने हेतु बताया गया । जिससे क्षेत्र में घट रही घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके । सभी लोगो द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने व चौकीदारो की नियुक्ति का आश्वासन दिया है ।
बहादराबाद पुलिस ने बढ़ती घटनाओं को लेकर बहादराबाद सराफा बाजार के व्यापारियों से चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को लेकर बैठक का आयोजन किया।