पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात में शामिल 10,000/-रुपए के इनामी पुत्र और पिता को किया गिरफ्तार, 5 दिन के भीतर किया हत्या का खुलासा,

पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात में शामिल 10,000/-रुपए के इनामी पुत्र और पिता को किया गिरफ्तार, 5 दिन के भीतर किया हत्या का खुलासा,

पुलिस टीम ने पिता-पुत्र से घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व 32 बोर तमंचा मय 02 अदद खोखा कारतूस व मोटर साइकिल भी की बरामद

एसएसपी अजय सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया घटनाक्रम का खुलासा, पुलिस टीम के लिए 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा

थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्तों द्वारा ग्राम प्रह्लादपुर निवासी सोहनवीर उर्फ सोमवीर की गोली मारकर हत्या सम्बन्धित प्रकरण का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने घटना में शामिल ग्राम प्रह्लादपुर निवासी 10,000/- रुपए का इनामी अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र सनत कुमार व सनत कुमार पुत्र कंवरपाल को घटना में प्रयुक्त 02 तमंचे, 02 खोखा कारतूस व मोटर साइकिल सहित दबोचने में कामयाबी हासिल की।

उक्त गोलीकांड की सूचना मिलने पर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह व जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे तथा घटनास्थल का मुआयना करने के पश्चात खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। मृतक के भाई प्रीतम सिंह द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना खानपुर में मु0अ0सं0 04/23 धारा 302,120 बी0 भादवि0 दर्ज किया गया था।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह द्वारा मुकदमें में नामजद अभियुक्त सुमित कुमार पर 10000/- रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आपसी समन्वय बनाकर कड़ी मेहनत के साथ लगातार संभावित जगहों पर दबिश देकर तकनीकी मदद एवं सुत्रों से जानकारी संकलित कर दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया।

बरामद सामग्री
1-घटना मे प्रयुक्त मो0सा0UK08AK 5034
2-अदद देशी तमंचा 32 बोर मय एक खोखा कारतूस 32 बोर
3-1 तमंचा 315 बोर मय 1 खोखा कारतूस 315 बोर

पुलिस टीम
1-CO लक्सर विवेक कुमार
2-SHO लक्सर अमरजीत सिंह,SO खानपुर रविन्द्र कुमार,SI नवीन चौहान,SI –रविन्द्र जोशी,SI कल्पना शर्मा,का0 135 अरविन्द,का0 491 सुखविन्दर,का.चा. जयपाल,का0 381 सुधीर कुमार,कानि0 1438 सुनील कुमार,

CIU टीम
ASI अहसान अली,कानि0 कपिल,कानि0 महिपाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरिद्वार में जनगणना -2027 का प्रथम चरण, घर-घर होगा मकान सूचीकरण का कार्य शुरु।
0 Minutes
Haridwar
हरिद्वार ग्रामीण कॉंग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर लक्ष्य चौहान को हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने दी शुभकामनाएं।
0 Minutes
Haridwar
श्रम आयुक्त ने श्रम यूनियनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की इंड्रस्टीयल एसोसिएशन कि समस्याओं के संबंध में बैठक की आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
जिला निर्वाचन अधिकारी ने गहन पुनरीक्षण घोषणा से पूर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की आयोजित* सभी राजनीतिक दलों को सभी मतदेय स्थलों हेतु बीएलए 2 तैनात करने के दिए निर्देश।