युवा समाज सेवक तुषार गौड़ (लड्डू )की प्रथम पुण्यतिथि पर न्यू शॉपिंग काम्प्लेक्स शिवालिक नगर के व्यापारियो ने रक्तदान शिविर(हरिद्वार ब्लड वालिंटियर)का आयोजन किया।
इस शिविर में पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों के साथ राजनीतिक दलों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान कुल 132 लोगों ने रक्तदान किया।शिविर का शुभारंभ तुषार गौड़ को श्रदांजलि देकर किया गया । रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक आदेश चौहान ने शिविर में पहुँच कर लोगो का उत्साहवर्धन किया।
रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से उपेंद्र शर्मा, शिवालिकनगर नगरपालिका सभासद हरिओम चौहान,अजय मलिक, चमन चौहान, नागेंद्र राणा,अमरीश शर्मा,विपिन शर्मा,मनोज कुमार शर्मा,प्रवेश शर्मा, शोभित चौहान,राकेश शर्मा,महेश चौहान,तरुण कुमार,विनोद शर्मा,संतोष शर्मा,शुभम प्रजापति,संदीप रोड, गौरव शर्मा,प्रवीण कपिल, संदीप राठी, गौरव पुंडीर,गगन उपाध्याय आदि लोगो मौजूद रहे l
युवा समाज सेवक तुषार गौड़ (लड्डू )की प्रथम पुण्यतिथि पर न्यू शॉपिंग काम्प्लेक्स शिवालिक नगर के व्यापारियो ने रक्तदान शिविर(हरिद्वार ब्लड वालिंटियर)का आयोजन किया।