ड्रोन की मदद से जंगलो व नालों के बीच बनाए गए अड्डेआधुनिक टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से अवैध कार्य करने वालों में मचा हड़कंप
10 हजार लीटर लाहन व शराब बनाने के उपकरण किए नष्ट
जंगल व नालो में छुप कर कच्ची शराब का कारोबार रखने वालो को किया जा रहा है चिन्हित
दो शराब तस्करों के विरुद्ध भी की गई गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई
कोई कहीं भी छुप कर गलत काम कर रहा हो, हमारी पुलिस टीम के रडार पर है, कड़ी कार्रवाई की जाएगी :: एसएसपी
कोतवाली लक्सर मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “नशामुक्त देवभूमि मिशन 2025″को सफल बनाकर समाज को सुधारने के लिए एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के तहत पुलिस टीम ने 16.01.2023 को कोतवाली लक्सर क्षेत्रांतर्गत डेरा कलाल के घने जंगलो व नालों में आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन कैमरे की मदद से अचानक छापेमारी कर कच्ची शराब बनाने के लिए गड्ढो के अंदर त्रिपाल में *छुपाकर रखे गए करीब 10000 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट करते हुए बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद कर अग्रिम विधिकl कार्रवाई की गई।
दो के खिलाफ गुंडा एक्ट
इस प्रकार के अवैध कार्यों में लिप्त रहने वालों के रिकॉर्ड को खंगालते हुए लक्सर पुलिस द्वारा अभियुक्त संतरपाल पुत्र समय सिंह तथा मोनू पुत्र अमर सिंह निवासी दाबकी कला थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर गलत काम करके समाज की फिजा खराब करने वालों को स्पष्ट एवं कड़ा संदेश दिया गया है।
DW पुलिस टीम
SHO लक्सर अमरजीत सिंह, SSI अंकुर शर्मा, C. प्रभाकर , C. वीरेंद्र,. C.Dr. मनमोहन सिंह, PRD लोकेश
ड्रोन की मदद से जंगलो व नालों के बीच बनाए गए अड्डेआधुनिक टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से अवैध कार्य करने वालों में मचा हड़कंप

