2 नाबालिग से दुष्कर्म करने के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज,

2 नाबालिग से दुष्कर्म करने के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज,

दुष्कर्म करने वाले आरोपी दोनों नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले गए थे मंसूरी घुमाने,

दोनों नाबालिक को बहला-फुसलाकर मसूरी ले गए थे घुमाने, दुष्कर्म का है आरोप

मसूरी से वापस लौट चुपके से दोनों बहनों को छोड़ा था पिरान कलियर

विवेचना के आधार पर विवेचक ने बढ़ाई पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराएं

कोतवाली रुड़की ढण्डेरा रुड़की निवासी कुरबान अली पुत्र सब्बीर द्वारा अपनी नाबालिग लड़कियों के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में दिए गए प्रार्थनापत्र के आधार पर कोतवाली रुड़की में अपहरण की धाराओं में 16.01.2023 मुकदमा दर्ज कर नाबालिग लड़कियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दोनों नाबालिकों को कलियर क्षेत्र से 17.01.2023 को बरामद किया गया।

बरामद नाबालिग से महिला सब-इंस्पेक्टर करुणा रौकंली के नेतृत्व मे नियुक्त टीम द्वारा पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि तीन व्यक्तियों शाहरुख, सचिन उर्फ कमल कर्णवाल व वसीम दोनों नाबालिक लड़कियों को बहला फुसलाकर घुमाने के लिये मंसूरी ले गये जहाँ पर रात में होटल में रोककर दोनों नाबालिक बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और वापस रूडकी लाया गया।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 35/2023 धारा 363,366,376घ क, 376(3) भादवि व 3क/4(2), 5छ/6, 16/17 पोक्सो एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1-शाहरुख पुत्र इमरान निवासी कोटा मुरादनगर कलियर
2- सचिन उर्फ कमल कर्णवाल पुत्र शिवकुमार निवासी शिवपुरी आजाद नगर कोतवाली गंगनहर
3- वसीम पुत्र गुलाब नबी निवासी रामपुर गंगनहर

पुलिस टीम
व0उ0नि0 प्रदीप तोमर- कोतवाली रुड़की,उ0नि0 देवेन्द्र सिह पाल,म0उ0नि0 करुणा रौकंल,म0कानि0 स्वीटी,कानि0 टीकम सिह चौहान,कानि0 अनिल सिह, म0होगा0 वन्दना,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *