जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को एचआरडीए परिसर से जनपद चमोली के अन्तर्गत जोशीमठ क्षेत्र में भू-धंसाव से उत्पन्न हुई आपदा की स्थिति के दृष्टिगत हरिद्वार प्रशासन की ओर से जोशीमठ के भू-धंसाव प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राहत सामग्री-राशन-फूड पैकेट, कम्बल आदि को पांच ट्रकों के माध्यम से, दूसरी खेप को, जोशीमठ के लिये हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि वे लगातार चमोली जिला प्रशासन के सम्पर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में जैसी आवश्यकतायें होंगी, उसी अनुसार जिस किसी भी सामग्री की जरूरत होगी, कम से कम समय में यहां से भेजी जायेगी, जिसके लिये हरिद्वार प्रशासन निरन्तर सक्रिय है। उन्होंने बताया कि जिन पांच ट्रकों के माध्यम से जो सामग्री भेजी जा रही है, उनमें 550 कम्बल, 2550 फूड पैकेट(जिसमें-पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, दो किलो दाल, एक लीटर सरसों का तेल, एक किलो नमक, मिर्च, हल्दी, चायपत्ती, चीनी आदि शामिल हैं) प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि वहां जो प्री-फैब्रिकेटेड घर बनाये गये हैं, उनमें जो लोग शिफ्ट होंगे, शुरूआती दौर में उन्हें कोई दिक्कत न हो, इसको देखते हुये ये सामग्री भेजी जा रही है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चैहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा कैन्तुरा, तहसीलदार सुश्री रेखा आर्य, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
ROORKEE
वरिष्ट पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर रुड़की पुलिस द्वारा 07 स्पा सेंटरों पर की गई छापेमारी।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही। देर रात नियम उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट संचालकों में मचा हड़कंप।
0 Minutes
Haridwar
जनपद प्रभारी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण,लिया व्यवस्थाओं का जायजा*
0 Minutes
Haridwar
जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित। जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक।