कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी, दो गिरफ्तार
रिपोर्ट फरमान खान
थाना खानपुर अंतर्गत करणपुर गांव में पुलिस ने छापेमार की कार्रवाई
थाना खानपुर अंतर्गत गांव करण पुर में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर कच्ची शराब बनाने की भट्टी तोड़ डाली। साथ ही उपकरण व लहन कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
खानपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर चल रही अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्टियों पर पुलिस ने काफी पहले कार्रवाई की थी।जो लंबे समय से बंद थी। शुक्रवार को खानपुर पुलिस को करण पुर में अवैध कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिली। जिस पर चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर भट्टी तोड़ डाली। मौके से दस लीटर कच्ची शराब व सैकड़ो लीटर लाहन बरामद कर नष्ट किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रोहताश पुत्र अनिल निवासी करण पुर व अजय पुत्र सुक्कड़ निवासी करण पुर के रूप में बताई। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस कार्यवाही में उपनिरिक्षक आशीष शर्मा,विनोद भट्ट कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह गोविन्द कुमार अनिल कुमार चालक कुलदीप आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
