सीनियर सिटिज़न व युवाओ द्वारा समाज में हो रहे भ्रस्टाचार पर हुई चर्चा।

सीनियर सिटिज़न व युवाओ द्वारा समाज में हो रहे भ्रस्टाचार पर हुई चर्चा।

हरिद्वार। समाज में हो रहे भ्रस्टाचार को लेकर सीनियर सिटिज़न व युवाओ द्वारा गाबा काम्प्लेक्स, अपोज़िट वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में एक बैठक की गयी जिसमे आम नागरिको को हो रही दिक्कतों व समाज में हो रहे भ्रस्टाचार पर चर्चा की गयी। समाज में बहुत से लोगो की यही शिकायत रहती है कि उनकी समस्याओ को प्रशासन द्वारा अनसुना कर दिया जाता है जिसके चलते लोगो में अंदर ही अंदर काफी आक्रोश भरता जा रहा है। और इसी के साथ समाज में लड़की व युवतियों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर भी चर्चा की गयी। इसी समस्या को लेकर वहाँ पर  देवकी नंदन पुरोहित जी ने कहा की यदि समाज से इस तरह की बुराइयो को खत्म करना है तो हम सभी नागरिको मिलकर समाज में चल रहे भ्रस्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी। इस मीटिंग में उपस्थित एक समाज सेविका अमरीन ने भी कहा कि सलेमपुर एरिया, बहादराबाद – हरिद्वार में गऊ मॉस का व्यापार बहुत ही जोरो से किया जा रहा है जिसकी सुचना अमरीन जी के द्वारा नजदीकी चौकी और वरिस्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के यहाँ भी दी गयी लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से भी कोई कार्यवाही नही की गयी। इन्ही सभी समस्याओ को ध्यान में रखते हुए  वीरेंदर बोरी जी ने भी सभी का समर्थन करते हुए कहा की हम सभी लोगो को संस्था के माध्यम से मिलजुल कर इस समाज में चल रहे भ्रस्टाचार को जड़ से मिटाना है और इसी के साथ जिन लोगो को समाज में न्याय नही मिल रहा है उनको प्रसासन के मध्यान से न्याय दिलाना है। इस बैठक में वीरेंद्र कुमार बोरी, सबिश चौहान, डी एन पुरोहित, संजय भारती, आदित्य पंडित, अमरीन, किशन दत्त शर्मा, कमलेश कुमार, अशोक कुमार शर्मा, सुनील गाबा, अर्जुन सिंह चौहान, कुशल पल सिंह, राज कुमार, अचल सिंह, सुबोध सती, भारत भूसण, जनार्धन कुमार, दिनकर पाण्डेय, अनिल कुमार मिश्रा, चन्द्र शेखर पाण्डेय, नरेश कुमार, कुशल श्रीवास्तव, दिव्यांश, दिनेश कुमार, विनोद कुमार चौहान, सुन्दर लाल, डॉक्टर रघुनन्दन सिंह, देवेन्द्र कुमार, अरुण कुमार, महेंद्र सिंह, घसेतु राम, हरद्वारी चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
ROORKEE
वरिष्ट पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर रुड़की पुलिस द्वारा 07 स्पा सेंटरों पर की गई छापेमारी।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही। देर रात नियम उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट संचालकों में मचा हड़कंप।
0 Minutes
Haridwar
जनपद प्रभारी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण,लिया व्यवस्थाओं का जायजा*
0 Minutes
Haridwar
जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित। जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक।