पथरी। क्षेत्र के गाँव धनपुरा में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को कुचल दिया जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पथरी। क्षेत्र के गाँव धनपुरा में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को कुचल दिया जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आए दिन हरिद्वार –लक्सर मार्ग पर दर्दनाक हादसे होते रहते है रविवार रात्रि करीब 10 बजकर 30 मिनट पर पदार्था की ओर से आ रहे दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर लोगो से मिली जानकारी के मुताबिक जावेद पुत्र जफर अली एवं उसका साथी शहजाद पदार्था अपनी दुकान से अपने घर धनपुरा आ रहे थे तभी अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनो युवकों को अपने आगोस में ले लिया जिसमे जावेद (22 वर्ष) युवक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरा साथी शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों में गम का माहोल बना हुआ है साथ ही साथ उनका कहना है कि आए दिन इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से ऐसे हादसे होते रहते है अभी पिछले कुछ दिनों पहले एक महिला को भी इसी तरह एक वाहन ने कुचला था किन्तु न ही पुलिस प्रशासन और न ही कोई स्थानीय जनप्रतिनिधि इस मामले को अपने संज्ञान में लेते है जिसकी वजह से खनन वाले डम्पर ट्रक दिन रात चलते है इस वजह से चालक की नींद भी पूरी नही हो पाती है और कुछ चालक दारू के नशे में वाहन चलाते है इन सभी वजह से इस प्रकार की घटनाएं होती है साथ ही गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि अगर इस मार्ग पर स्पीड लिमिट के बोर्ड नही लगाए गए तो सभी मिलकर सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *