हरिद्वार। पुलिस को मिली बड़ी सफलता लुटकाण्ड में लिप्त 8 लोगो को भेजा जेल विगत दिनों मोरा तारा ज्वेलर्स की दुकान में लगभग दो करोड़ की लुटकाण्ड के मामले का मंगलवार को एसएसपी हरिद्वार ने ज्वालापुर कोतवाली में किया खुलासा।
घटना का 48 घण्टो में किया खुलासा लुट में लिप्त आठ अपराधियो को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर किया खुलासा इसमें इस गैंग के सरगना को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया इसमें एसएसपी सेंथिल अवुदई ने बताया कि विगत कुछ दिन पहले मोरा तारा ज्वेलर्स की दुकान में लूट हुई थी यह लूट लगभग दो करोड़ की बताई जा रही थी ओर यह घटना सबसे बड़ी घटना थी।
इस घटना का 48 घण्टो में खुलासा किया और इसमें लिप्त आठ लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरामदी का विवरण 1 किलो सोना, 6 किलो चांदी, 12 लाख 11 हजार रु0 नगद, टोटल 83 हजार बरामद हुवे है।इस पूरे मामले में पुलिस व सीआईयू लगभग कई टीम लगी थी जिनकी महनत से हम लोग 48 घण्टो में इस मामले का खुलासा कर पाये है।
