लक्सर। पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस द्वारा उप निरीक्षक अशोक कश्यप प्रभारी चौकी कस्बा लक्सर एवं कॉन्स्टेबल 27 जितेंद्र मलिक द्वारा अभियुक्त धर्मवीर पुत्र बूंदी राम निवासी ग्राम शेखपुरी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम शेखपुरी से करीब 8 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम मुकदमा पंजीकृत किया गया।
