बेटी के साथ बलात्कार करने वाला बाप गिरफ्तार,

बेटी के साथ बलात्कार करने वाला बाप गिरफ्तार,

लक्सर खानपुर थाना क्षेत्र में अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को खानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की खुलासा तब हुआ जब लड़की ने अपने चाचा को इसकी जानकारी दी। चाचा चाची की मदद से लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।खानपुर थाना क्षेत्र इलाके में रहने वाली लड़की के चाचा ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिता उसका सगा भाई है और रात्रि लगभग बारह बजे अपनी सगी लड़की से वह दुष्कर्म कर रहा था।

युवती के मुताबिक वह नाबालिग है तभी रात्रि में आरोपी पिता ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी । दुष्कर्म के बाद आरोपी ने लड़की को जान से मारने की भी धमकी दी। इससे परेशान लड़की ने आखिरकार पिता की हरकतों की जानकारी अपने चाचा चाची को दी। इसके बाद शुक्रवार को वह लड़की को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरिद्वार में जनगणना -2027 का प्रथम चरण, घर-घर होगा मकान सूचीकरण का कार्य शुरु।
0 Minutes
Haridwar
हरिद्वार ग्रामीण कॉंग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर लक्ष्य चौहान को हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने दी शुभकामनाएं।
0 Minutes
Haridwar
श्रम आयुक्त ने श्रम यूनियनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की इंड्रस्टीयल एसोसिएशन कि समस्याओं के संबंध में बैठक की आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
जिला निर्वाचन अधिकारी ने गहन पुनरीक्षण घोषणा से पूर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की आयोजित* सभी राजनीतिक दलों को सभी मतदेय स्थलों हेतु बीएलए 2 तैनात करने के दिए निर्देश।