नेता प्रतिपक्ष के रूप मे प्रीतम सिंह ने कार्यभार सँभाला।
विधानसभा में उन्होंने कार्यभार ग्रहण करते ही उन्हें बधाई देने वालों का जमावड़ा लग गया वही नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मिलने पहुँचे प्रीतम सिंह।
विधानसभा चकराता की लखवाड़-व्यासी परियोजना के प्रभावितों के विस्थापन की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से मुलाकात कर शीघ्र निस्तारण का अनुरोध किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा और कांग्रेस नेता दीवान सिंह तोमर , गिरीश उपस्थित रहे।
