हरिद्वार। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने बुधवार को पिरान कलियर शरीफ स्थित दरगाह परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने वजूखाना, पानी की सप्लाई व्यवस्था, जियारत स्थल तथा निर्माणाधीन मस्जिद आदि का निरीक्षण किया।

हरिद्वार। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने बुधवार को पिरान कलियर शरीफ स्थित दरगाह परिसर का निरीक्षण किया।
उन्होंने वजूखाना, पानी की सप्लाई व्यवस्था, जियारत स्थल तथा निर्माणाधीन मस्जिद आदि का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने दरगाह परिसर की व्यवस्थाओं के संबंध में पदाधिकारियों से चर्चा की ओर कहा कि जो भी कार्य किये जाएं उनमें पुराने हेरीटेज का ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया की व्यवस्था ठीक न होने के कारण आस-पास पानी भर जाता है। जिलाधिकारी ने पुराना लंगर एवं वर्तमान लंगर व्यवस्थाओं को भी देखा। इसके उपरान्त उन्होंने कलियर मेला क्षेत्र तथा आसपास की दुकानों, तालाब, फव्वारा चैक आदि का भी निरीक्षण किया तथा दरगाह साबिर पाक के दर्शन किये। निरीक्षण के उपरान्त हज हाऊस सभागार में दरगाह पिरान कलियर शरीफ के विकास आदि के सम्बन्ध में विभिन्न विषयों पर एक बैठक आयोजित की
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से दरगाह के आसपास के क्षेत्र के मास्टर प्लान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। रैन बसेरा के बारे में पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि रैन बसेरा स्थापित है, जिसके विस्तार किये जाने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि रैन बसेरा के संबंध में जो भी आवश्यकताएं हैं उन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाए। पार्किंग स्थल के हैंड ओवर के सम्बन्ध में अधिकारियों ने अवगत कराया कि वर्तमान में पार्किंग उत्तर प्रदेश के अधीन है, जिस पर जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में पार्किंग हैंडओवर की स्थिति स्पष्ट करने तथा तत्पश्चात् अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिये। दरगाह परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की चर्चा पर जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये। दरगाह परिसर क्षेत्र में अतिक्रमण के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिये जिससे इस संबंध में यथोचित कार्यवाही की जा सके। ओर ड्रेनेज सिस्टम के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि सिंचाई विभाग व नगर पंचायत ड्रेनेज सिस्टम के विस्तृत विवरण प्रस्तुत करे। उन्होंने दरगाह परिसर स्थित फव्वारा चैक के सौंदर्यीकरण तथा तालाब को कैसे एक्टिवेट किया जाए इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये लंगर व्यवस्था हेतु रोटीमेकर मशीन को यथाशीघ्र ठीक कराने के निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर विधायक फुरकान अहमद, प्रबंधक शफीक अहमद, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की अपूर्वा पाण्डे, सीईओ अहमद इकबाल, थानाध्यक्ष कलियर धर्मेन्द्र राठी, आर्किटेक्ट संजय पाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग रूड़की पी0एल0 नौटियाल, ईओ नगर पंचायत पिरान कलियर रमेश सिंह रावत, उपराजस्व अधिकारी मुनेश कुमार, ईई यूपी इरीगेशन नलिन वर्धन, एई द्वितीय अनुज बंसल, ईई यूपीसीएल विजय कुमार सिंह, एई पीडब्ल्यूडी रूड़की एस0के0 त्यागी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
श्रम आयुक्त ने श्रम यूनियनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की इंड्रस्टीयल एसोसिएशन कि समस्याओं के संबंध में बैठक की आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
जिला निर्वाचन अधिकारी ने गहन पुनरीक्षण घोषणा से पूर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की आयोजित* सभी राजनीतिक दलों को सभी मतदेय स्थलों हेतु बीएलए 2 तैनात करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
राजस्व प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश। आबकारी विभाग को अवैध एवं कच्ची शराब पर कड़ी निगरानी रखते हुए छापेमारी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार मे नशे का सौदागर  गिरफ्तार, कब्जे से 4.58 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।