पथरी। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गांव के ही एक किशोर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि किशोरी अपने घर पर अकेली थी गांव के ही एक किशोर ने मौका पाकर घर में घुस गया और किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा किशोरी ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाया तो शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तब किशोर किशोरी को छोड़ मौका पाकर फरार हो गया। जब किशोरी ने आपबीती अपने पिता को सुनाएं किशोरी की बात सुनकर पिता ने पथरी पुलिस को किशोर के खिलाफ दुष्कर्म करने व घर मे घुसकर जबरजस्ती करने को लेकर तहरीर देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।
वही थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि पिता की तहरीर पर किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोर को न्यायालय में पेश किया किशोरी के मेडिकल कराया जा रहा है।
