एआरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान बगैर टेक्स के माल लाने वालों में मचा हड़कंप।
लक्सर क्षेत्र में पहुंचे एआरटीओ को देखकर बगैर टैक्स का सामान लाने वाले व्यापारियों में खलबली मच गई।और बगैर टेक्स्ट के गाड़ी चलाने वालों में भी हड़कंप सा मच गया।गौरतलब हैं कि पंकज श्रीवास्तव एआरटीओ ऋषिकेश ने बताया कि उच्च अधिकारियों की सूचना मिली की रुड़की क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में कुछ व्यापारी बगैर टैक्स के सामान ला रहे हैं और वह ग्रामीण क्षेत्रों में होकर निकल रहे हैं। उसकी चेकिंग के लिए उच्च अधिकारियों ने हमारी भी ड्यूटी लगाई जिसको हम चेक कर रहे हैं।उन्होंने यह भी बताया की कहीं ऐसा ना हो व्यापारी ग्रामीण क्षेत्रों से होकर टैक्स की चोरी कर रहे हो उसी को देखते हुए।आज सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में लिंक रोड पर माल लाने वालों की चेकिंग कर रहे हैं।उन्होंने यह भी बताया की अगर कोई भी बगैर टैक्स के सामान लाता हुआ पाया जाएगा।उसके खिलाफ संबंधित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। तथा उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसी को भी कोई गोपनीय सूचना चोरी से सामान लाने वालों की मिले तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित कार्यालय को दें। जिससे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
