वन विभाग ने अजगर को रेसक्यू कर प्रकृति प्रवास में छोड़ा।
लक्सर। क्षेत्र में वन विभाग ने बीती कल शाम से आज सुबह तक 3 मगरमच्छ व एक भारी भरकम अजगर का रेस्क्यू कर प्रकृति प्रवास में छोड़ा। चारों वन्यजीव रिहायशी इलाकों से पकड़े गए कल देर शाम इस्माइलपुर गांव के पास एक अजगर को देखा गया। जिसने एक जंगली जानवर को निगल रखा था।जिससे गांव में दहशत का माहौल बन हुवा था और पूरे मामले की सूचना लक्सर वन विभाग को दी गई।वन विभाग कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अजगर का रेस्क्यू कर उसे प्रकृति प्रवास में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।वही खेड़ी गांव में देर रात एक मगरमच्छ एक व्यक्ति के घर में घुस आया जिससे सभी घरवाले दहशत में आ गए।और मामले की सूचना वन विभाग को दी गई।वन विभाग कर्मचारियों ने बिना देरी किए खेड़ी गांव में पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया।इसी तरह भीकमपुर में भी पुलिस चौकी के पास से एक विशालकाय मगरमच्छ का रेसक्यू किया गया।और उसे भी सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
लक्सर वन क्षेत्राधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि चारों जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों से पकड़ा गया है।और सभी को सुरक्षित स्थान पर प्रकृति प्रवास में छोड़ दिया गया है। इस टीम में गौरव अग्रवाल रेंजर, जाति राम दरोगा, सोनी पवार, सतेंदर कुमार, गुज्जर सिंह, भंवर सिंह आदि उपस्थित रहे।
