मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के 836603 विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों को 125 करोड़ की धनराशि ऑनलाईन क्लिक कर डीबीटी के माध्यम से माह फरवरी की पेंशन उनके खातों में डाली,

मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के 836603 विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों को 125 करोड़ की धनराशि ऑनलाईन क्लिक कर डीबीटी के माध्यम से माह फरवरी की पेंशन उनके खातों में डाली,

जनपद में वर्चुअल कार्यक्रम का प्रसारण ब्लॉक कार्यालयों तथा विकास भवन के एनआईसी कक्ष में किया गया। जिसमे जनपद के लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभी पेंशन धारकों ने माह फरवरी की पेंशन 1 मार्च को ही खाते में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी को आशीर्वाद दिया। 

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी से जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होने कहा कि पहले तीन माह में पेंशन खातों में जाती थी अब प्रत्येक माह की पांच तारीख तक डीबीटी के माध्यम से पेंशन खातों में जायेगी। उन्होने कहा कि पहले परिवार के एक ही वृद्ध को पेंशन दी जाती थी मगर अब सरकार दोनों वृद्ध दम्पत्तियों को वृद्धावस्था पेंशन देती है। उन्होने कहा सरकार द्वारा पेंशन धनराशि में भी बढ़ोतरी की है। उन्होने कहा सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाये गये है जिसमे पांच लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज दिया जा रहा है। सरकार गरीबो को वर्ष में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दे रही है। उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक घर में नल मे जल व प्रधानमंत्री गरीबो को प्रधानमंत्री आवास देने के साथ ही किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। उन्होने कहा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिये दृ़ढ़ संकल्प है। उन्होने कहा उत्तराखण्ड भारत के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में सामिल होगा राज्य को आगे बढ़ाने के लिये जो भी प्रयास करने की जरूरत होगी सरकार बिना समय लगाये करेगी।

    कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, आईएएस ट्रेनी दीपक सेठ, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा सहित पेंशनर्स आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
श्रम आयुक्त ने श्रम यूनियनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की इंड्रस्टीयल एसोसिएशन कि समस्याओं के संबंध में बैठक की आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
जिला निर्वाचन अधिकारी ने गहन पुनरीक्षण घोषणा से पूर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की आयोजित* सभी राजनीतिक दलों को सभी मतदेय स्थलों हेतु बीएलए 2 तैनात करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
राजस्व प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश। आबकारी विभाग को अवैध एवं कच्ची शराब पर कड़ी निगरानी रखते हुए छापेमारी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार मे नशे का सौदागर  गिरफ्तार, कब्जे से 4.58 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।