अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर दबोचा, पुर्व मे भी एक दर्जन मुकदमों में है आरोपी
करीब 40 हजार की अवैध स्मैक व 01 मोटर साईकिल बरामद
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कलियर पुलिस ने मेवड कब्रिस्तान के पास से मोटर साईकिल पर सवार सिराज को दबोच कर उसके कब्जे से 5 ग्राम स्मैक (कीमती करीब 40 हजार रूपये) व मो0सा0 की बरामदगी की गयी।
नशा तस्कर सिराज ने बताया गया कि वह पहले छोटा मोटा मैकेनिक का काम करता था, तथा पैसो के लालच में वह काफी पहले से स्मैक बेचने का काम कर रहा है, इसी काम के चलते उसकी एक मंगलौर निवासी से जान पहचान हुई और वह उससे स्मैक की खरीद फरोख्त करने लगा और अच्छे दाम मे बेचकर मुनाफा कमाने लगा।
थाना पिरान कलियर में आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 205/25 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभि0 को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सप्लायर की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- सिराज पुत्र रहमान नि0 बन्दा रोड माही ग्रान कोतवाली सि0 लाईन रूडकी हरिद्वार उम्र 23 वर्ष
बरामदगी
1- 5 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 40 हजार रूपये)
2- एक मोटर साईकिल
3- एक मोबाईल की पैड
पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार
2. अ.उ.नि. पुष्कर सिंह चौहान
3. हे0का0 सोनू कुमार
4. हे0का0 जमशेद अली
5. कान्स0 विक्रम चौहान थाना
अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर दबोचा, पुर्व मे भी एक दर्जन मुकदमों में है आरोपी करीब 40 हजार की अवैध स्मैक व 01 मोटर साईकिल बरामद
