किशोरी से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

किशोरी से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शिकायतकर्ता निवासी पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा थाने पर तहरीर दी कि उसकी किशोरी पुत्री को खादिम निवासी पदार्था के द्वारा अपने क्लिनिक को बंद कर क्लिनिक के अंदर बैठे अभियुक्त फैजान पुत्र जाहिद निवासी पदार्था थाना पथरी हरिद्वार के द्वारा अश्लील हरकत करन जान से मारने की धमकी दी जिसके आधार पर थाना पथरी पर मु0अ0 पोक्सो अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्त की धरपकड़ गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया है जिसके अनुपालन में पथरी पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गयी ।  

गठित पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म आरोपी फैजान की तलाश में अभियुक्त को पथरी क्षेत्र से किया गिरफ्तार किया गया। दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 75(3) BNS व 7/8 पोक्सो एक्ट का लोप कर पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई, अभियुक्त को न्यायालय से समक्ष पेश किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 472/25 धारा 64(1), 127, 351(2) BNS व 3/4 पोक्सो अधिनियम 

गिरफ्तार अभियुक्त

फैजान पुत्र जाहिद निवासी पदार्था थाना पथरी हरिद्वार 

पुलिस टीम

1- उ0नि0 रेखा पाल 

2- कानि0 मुकेश चौहान  

3-कानि0 जयपाल चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *