कप्तान डोभाल की अगुवाई में बेज़बॉल शैली का मुजायरा पेश करती हरिद्वार पुलिस
सामूहिक दुष्कर्म मामले में अन्य दो आरोपी भी आये पुलिस की गिरफ्त में
मुख्य आरोपी अरविन्द को पहले ही 15 घंटे के भीतर किया था गिरफ्तार
अब पकड़ में आए दोनों आरोपी निकले नाबालिक, नियमानुसार अग्रिम कर्यवाही हेतु लिया संरक्षण में, किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष किया जायेगा पेश
कार्यवाही पर कप्तान खुद रख रहे थे नजर, जल्द सभी आरोपियों को दबोचने के दिए थे निर्देश
घटना को धार्मिक रंग देने का प्रयास न करें, हर पीड़ित को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता :: S.S.P. हरिद्वार
दो नाबालिक गिरफ्तार
धनपुरा पथरी क्षेत्र में नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म व छत से धक्का देने संबंधी प्रकरण में कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी से संबंधित निर्देश एवं लगातार मॉनिटरिंग के हरिद्वार पुलिस ने घटनाक्रम में आरोपित दो अन्य युवकों को आज दिनांक 12-08-25 की सुबह दबोचने में भी सफलता हासिल कर ली है। पकड़े गए दोनों आरोपित के नाबालिक होने पर मानवाधिकार आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक दोनों को सरंक्षण में लेकर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
धनपुरा पथरी निवासी शिकायतकर्ता ने प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उसी के गांव के अरविन्द व अन्य 02 युवकों ने शिकायतकर्ता की नाबालिक बेटी को एंकर फैक्ट्री के पास बने सुनसान मकान में उठाकर ले जाकर पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर पकडे जाने के डर से उसे मकान की छत से जान से मारने की नीयत से नीचे फेंक दिया। शिकायत के मुताबिक थाना पथरी पर मु0अ0 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया।
शिकायत मिलते ही लगातार अलग अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही पुलिस टीम घटना के मुख्य आरोपी अरविन्द को पहले ही को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज चुकी है।
नाबालिग बोर्ड के सामने किए जाएंगे पेश
अपराध के नाबालिग आरोपियों के लिए बनाए गए नियम के तहत संरक्षण में लिए गए दोनों किशोरों को मा0 किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस टीम
(1) व0उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी
(2) म0उ0नि0 कल्पना शर्मा
(3) कांस0 जयपाल चौहान
(4) कांस0 मुकेश चौहान
कप्तान डोभाल की अगुवाई में बेज़बॉल शैली का मुजायरा पेश करती हरिद्वार पुलिस सामूहिक दुष्कर्म मामले में अन्य दो आरोपी भी आये पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी अरविन्द को पहले ही 15 घंटे के भीतर किया था गिरफ्तार

