एसएसपी डोबाल के निर्देश देह व्यापार पर हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही AHTU और सिडकुल पुलिस की टीम ने शहर के पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का किया भंडाफोड़

एसएसपी डोबाल के निर्देश देह व्यापार पर हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

AHTU और सिडकुल पुलिस की टीम ने शहर के पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का किया भंडाफोड़

गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून पर छापेमारी, 05 महिलाएँ और 02 पुरुष दबोचे

दूसरे स्पा सेंटर फ्लूट एंड फ्लाई स्पा एंड सैलून में अनियमितता पाए जाने पर किया गया चालान।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कड़े निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस द्वारा देह व्यापार पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। 

उक्त अनुपालन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने पेंटागन मॉल स्थित गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान 05 महिलाएँ और 02 पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में व आपत्तिजनक सामग्री के साथ हिरासत में लिया गया। 

वहीं पेंटागन मॉल के ही दूसरे स्पा सेंटर फ्लूट एंड फ्लाई स्पा एंड सैलून की संचालिका निवासी हरियाणा के विरुद्ध अनियमितता पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई।

हिरासत में लिये गये आरोपियो के विरुद्ध कोतवाली सिडकुल पर मु0अ0सं0 धारा 3/4/5 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

साथ ही सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य व्यक्तियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

मुख्य आरोपी महिला पत्नी अनुभव निवासी आरके पुरम कॉलोनी थाना कोतवाली सिडकुल है, जो कई वर्षों से अन्तर्राज्य गिरोह बनाकर हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मुजफ्फरनगर आदि स्थानों से युवतियों को लाकर स्पा सेंटर और सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रही थी।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सचिन पुत्र महावीर, निवासी ऋषिकेश

2. गणेश पुत्र दुलबुन, निवासी ऋषिकेश

(साथ ही 05 महिलाएँ बरामद की गईं)

पुलिस टीम

1. उप निरीक्षक राखी रावत

2. एएसआई देवेंद्र

3. हे0का0 राकेश (AHTU)

4. का0 जयराज (AHTU)

5. का0 105 मुकेश (AHTU)

6. म0का0 272 शशिबाला (AHTU)

7. म0का0 451 गीता देवी (AHTU)

8. म0हे0का0 उमा सिरोहा (थाना सिडकुल)

9. का0 152 विपिन कैंथोरा

10. का0 चालक दीपक चंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
राजस्व प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश। आबकारी विभाग को अवैध एवं कच्ची शराब पर कड़ी निगरानी रखते हुए छापेमारी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार मे नशे का सौदागर  गिरफ्तार, कब्जे से 4.58 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Haridwar
चार धाम यात्रा एवं कांवड़ मेले के दृष्टिगत लोनिवि एवं राष्ट्रीय राजमार्ग को  सितंबर तक सभी सड़कों को प्राथमिकता से गड्ढा मुक्त किया जाए जिलाधिकारी।
0 Minutes
Uncategorized
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद की 25 मिनी सचिवालयो एवं ग्राम पंचायतो के परिवार रजिस्टरों के डिजिटलाईजेश का लोक समर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायती राज/आपदा प्रबन्धन मंत्री मदन कौशिक द्वारा किया गया।