हरिद्वार पुलिस का लकड़ी की अवैध तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही।
54 नग सागौन की लकड़ी के साथ 02 आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में अवैध तस्करी एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जनपद की सीमाओं पर सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक डी.एस. कोहली के नेतृत्व में रात्रि में थाना खानपुर की चौकी वालावाली (उत्तर प्रदेश सीमा) पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध सागौन की लकड़ी का परिवहन पाया गया। मौके पर संबंधित कागजात मांगे जाने पर चालक/सवार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
इस पर थाना खानपुर में अभियोग पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
खानपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग अभियान लगातार प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मुकीम पुत्र साबिर, निवासी दिनौड़ा नांगल, नजीबाबाद (उ0प्र0), उम्र 28 वर्ष
2. जुल्फान पुत्र अहमद हसन, निवासी सुल्तानपुर आदमपुर, लक्सर (हरिद्वार), उम्र 35 वर्ष
बरामदगी
54 नग सागौन की लकड़ी (गिल्टे)
ट्रक संख्या UA01 6415
पुलिस टीम
1. अ0उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी वालावाली
2. का0 अशोक
3. का0 त्रेपन सिंह
हरिद्वार पुलिस का लकड़ी की अवैध तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही। 54 नग सागौन की लकड़ी के साथ 02 आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार।


