संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वी जयंती के अवसर पर डॉ० भीमराव अंबेडकर कार्यक्रम समिति, मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर द्वारा विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वी जयंती के अवसर पर डॉ० भीमराव अंबेडकर कार्यक्रम समिति, मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर द्वारा विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम समिति के पदाधिकारी—अध्यक्ष रवि प्रकाश जी, उपाध्यक्ष आशीष कुमार जी, संयोजक सुनील कुमार जी, महामंत्री अश्वनी कुमार जी, कोषाध्यक्ष गुलशन पालीवाल, सहसंयोजक प्रशांत कुमार, ऑडिटर शिवपाल जी, प्रचार मंत्री सतीश कुमार तथा सदस्य मानसिंह, रविंद्र दास एवं पंकज कुमार—की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि मदन कौशिक (कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति आयोग श्यामल कुमार ने काव्य के माध्यम से अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा जो जलता रहा दीप बनकर अंधेरों में,वही रोशनी आज भी राह दिखाती है,बाबा साहेब का हर एक विचार,हम सबको जीना सिखाती है।

कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *