जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई छापेमारी की कार्यवाही।

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद में संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चार धाम यात्रा 2026 को देखते हुए जनपद हरिद्वार में लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में थाना सिडकुल द्वारा दी गयी सूचना के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए,टीम द्वारा मिठाई सप्लाई वाहन बोलेरों पर छापेमार कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा बोलेरो वाहन में विक्रय हेतु ले जाये जा रहे मिठाईयों के कार्टन बक्सों तथा टीनो की विस्तृत एवं गहन जांच की गयी। लगभग 03 घण्टे चली कार्यवाही में टीम हारा 05 कर्टन बक्सों में संग्रहित लगभग 35 किलो बूँदी लड्डू, 01 कर्टन बॉक्स में संग्रहित लगभग 05 किलो मिल्क केक मिठाई तथा एक टीन में संग्रहित लगभग 16 किलो सफेद रसगुल्ला खराब हो जाने के कारण जब्त किया गया तथा मौके पर तीनों मिठाइयों के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लेने के उपरान्त लगभग 50 किलो मिठाइयों को मौके पर गड्डा खुद‌वाकर कल रात्रि में ही नष्ट करवाया गया। पूछताछ में मिठाई विक्रेता ने बताया कि वह रावली महदूद,सिडकुल में मिठाइयों का विक्रय करता है। मौके पर ही मिठाई विक्रेता को तापमान नियंत्रित वाहन में ही मिठाईयों का विक्रय करने, साफ-सुथरे टीनो में मिठाइयों का संग्रह करने के निर्देश देते हुये नोटिस जारी किया गया। मिठाई विक्रेता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम – 2006 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कमीशनर एंव आईजी गढ़वाल पहुंचे हरिद्वार, जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार के साथ संयुक्त रुप से हरिद्वार क्षेत्र का भ्रमण कर चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पथरी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तम नगर पथरी बांग्ला पर छप्पर के कच्चे घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।  रेस्क्यू टीम द्वारा काफी देर तक मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।