हत्या कांड प्रकरण का हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी अभियुक्त नेपाली युवक को किया गिरफ्तार।

हत्या कांड प्रकरण का हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी अभियुक्त नेपाली युवक को किया गिरफ्तार।

साधु की डंडे और पत्थर से हत्या प्रकरण में थी युवक की तलाश।

मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस हर सम्भव कर रही है प्रयास।

मृतक के नाम पते की जानकारी न होने पर पुलिस स्वयं बनी वादी।

एक व्यक्ति द्वारा चौकी रोडीबेलवाला आकर सूचना दी गई कि दीनदयाल पार्किंग के अण्डर पास के ऊपर दोनो हाईवे के बीच पीपल पेड के पास एक बाबा काफी समय से निवास करता है। रात उसके साथ एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने मारपीट कर सिर पर उसने डन्डे व पत्थर से गम्भीर चोट मार रखी है। सूचना पर चौकी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तो मोके पर एक बाबा नाम पता अज्ञात पुरुष उम्र करीब 40-45 वर्ष के सिर व माथे पर काफी गम्भीर चोट लगी थी। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक का शव जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में दाखिल किया गया तथा घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मृतक की शिनाख्त एवं आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मृतक की शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस को स्वयं वादी बनकर मु0अ0स0-184/2026 धारा 103(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया तथा घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किये गए।

खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों द्वारा डिजिटल एवं मैनुअल पुलिसिंग की मदद से घटना से जुड़े तथ्य जुटाए तथा सूचनाकर्ता द्वारा बताये गये हुलिये के अनुसार हत्यारोपी की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को एक्टिव करते हुए संभावित स्थलों पर तलाशी अभियान शुरु किया। पूछताछ में श्रद्धालुओ एवं यात्रियो ने बताया कि हुलिया से मिलता जुलता व्यक्ति थोडी देर पहले गंगा सभा की अस्थायी पार्किंग की तरफ जाते हुये देखा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने गंगा सभा की अस्थायी पार्किंग में उक्त संदिग्ध की तलाश शुरु की तो पार्किंग के अन्दर एक पेड के नीचे एक व्यक्ति सोता हुआ दिखाया दिया। उठाने पर उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर सकपका गया और रोते हुए माफी मांगने लगा। व्यक्ति ने अपना नाम दीपक थापा बताते हुए जानकारी दी कि वह कुछ दिन पहले चण्डीगढ से हरिद्वार आया था और रहने का कोई ठिकाना न होने पर पार्किंग में ही सो रही था। कुछ दिन पहले सोने को लेकर हुए विवाद में चोट लगने पर वह बदला लेने की सोचने लगा।  

बीती रात वह कनखल में एक शादी का काम करने के लिये गया था जहां नशा करने के बाद वह सोने के लिये पुल के नीचे सडक पर आया जहां मारपीट करने वाले व्यक्ति ने फिर गाली-गलौच शुरु कर दी। गुस्से में दीपक ने पहले बांस के डण्डे से और फिर जब डंडा टूट गया तो पास पडे एक पत्थर से उसके मुंह पर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

हत्यारोपी को जुर्म धारा 103(1) BNS में नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

दीपक थापा पुत्र रामबहादुर थापा निवासी-ग्राम पुरकोट तमगास अंचल लुम्बिनी नेपाल, उम्र-43 वर्ष

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा 

2- व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट

3- उ0नि0 नवीन नेगी

4- है0का0 सतीश नोटियाल

5- है0का0 सतेंद्र कुमार

6- का0 अजीत तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गौकशी में लिप्त तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अपराधियों के लिए मुसीबत का सबब बना मिशन प्रहार। एक्टिव पुलिस टीम ने एक गैंगस्टर व एक ₹5000/- का इनामी गौ तस्कर धरा।
0 Minutes
Uncategorized
जिला पूर्ति अधिकारी ने घरेलू एलपीजी गैस की अतिरिक्त लोड उपलब्ध कराने के लिए मण्डल एलपीजी बिक्री प्रमुख इंडेन मंडल कार्यालय देहरादून को लिखा पत्र।
0 Minutes
Uncategorized
हत्या कांड प्रकरण का हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी अभियुक्त नेपाली युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी एवं एसएसपी हरिद्वार द्वारा चार धाम यात्रा की दृष्टिगत किया गया मनसा देवी मंदिर का भौतिक निरीक्षण।