समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने राज्य अतिथि गृह (डाम कोठी) में अल्पसंख्यक समुदाय के  प्रतिनिधियों साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में रखे गए बिंदुओं पर जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी आयोजित।

समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने राज्य अतिथि गृह (डाम कोठी) में अल्पसंख्यक समुदाय के  प्रतिनिधियों साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना।

बैठक में रखे गए बिंदुओं पर जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी आयोजित।

एक दिवसीय हरिद्वार जनपद भ्रमण पर पहुंचे समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास का डाम कोठी में संबंधित अधिकारियों एवं अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक लक्सर मोहम्मद शहजाद एवं सचिव अल्पसंख्यक कल्याण डॉ पराग मधुकर धकाते मौजूद रहे।

इस अवसर पर समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना,अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा अपना मांग पत्र प्रस्तुत करते हुए मदरसा बोर्ड में धार्मिक शिक्षा को शामिल न किए जाने की मांग रखी गई तथा इसके साथ ही उन्होंने मदरसे से संबंधित अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदु भी बैठक में रखे गए।

बैठक में मंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो भी मांग पत्र दिया गया है ,इस संबंध में अल्पसंख्यक समुदाय के वरिष्ठ प्रतिनिधियों,संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी तथा अल्पसंख्यक समुदाय की जो शंका है उसका समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक लक्सर मोहम्मद शहजाद एवं सचिव अल्पसंख्यक कल्याण डॉ पराग मधुकर धकाते,  अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुश्री इप्सिता रावत,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी, अल्पसंख्यक समुदाय के पदाधिकारी,मौलवी एवं शिक्षक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
 संयुक्त तत्वावधान में आभार सम्मान समारोह’ का आयोजन जया सिद्धार्थ अस्पताल परिसर, आईटी पार्क के समीप, देहरादून में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त करना था।
0 Minutes
Uncategorized
समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने राज्य अतिथि गृह (डाम कोठी) में अल्पसंख्यक समुदाय के  प्रतिनिधियों साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में रखे गए बिंदुओं पर जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी आयोजित।
1 Minute
Uncategorized
शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैडा और ग्राम विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर किया भव्य स्वागत:स्वामी यतीश्वरानंद।
0 Minutes
Uncategorized
गौकशी में लिप्त तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अपराधियों के लिए मुसीबत का सबब बना मिशन प्रहार। एक्टिव पुलिस टीम ने एक गैंगस्टर व एक ₹5000/- का इनामी गौ तस्कर धरा।