ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस कार्यवाही लगातार हैं जारी। जमीन की धोखाधडी मामले में पुलिस ने फरार चल रहा आरोपी को किया गिरफ्तार। जमीन का 20 लाख में फर्जी रजिस्ट्री का है मामला, वादी मुकदमा को दिखाया गया था खरीददार।

ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस कार्यवाही लगातार हैं जारी।

जमीन की धोखाधडी मामले में पुलिस ने फरार चल रहा आरोपी को किया गिरफ्तार।

जमीन का 20 लाख में फर्जी रजिस्ट्री का है मामला, वादी मुकदमा को दिखाया गया था खरीददार।

पकड़ा गया आरोपी वर्ष 2024 से चल रहा था फरार, सहअभियुक्त को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल।

वर्ष 2024 में कोतवाली रूडकी पर मु0अ0सं0 754/2024 धारा 420 भादवि पंजिकृत किया गया जिसमें वादी मुकदमा संजीव कुमार निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर द्वारा विपक्षी रणवीर व इस्लाम पर किसी और व्यक्ति की भूमि की रजिस्ट्री धोखाधड़ी से शिकायतकर्ता के नाम पर करने के आरोप लगाए गए। मुकदमा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रूड़की के आदेश पर अन्तर्गत धारा 175(3) बी0एन0एस0एस0 के तहत पंजीकृत किया गया था।

दौराने विवेचना प्रकाश मे आया कि पिंकू उर्फ अजय व रणवीर द्वारा अपराधिक षडयन्त्र किया गया था। इसमें कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पिंकू उर्फ अजय द्वारा मृतक इस्लाम पुत्र हनीफ निवासी शान्तरशाह का प्रतिरूपण कर भूमि वादी मुकदमा संजीव कुमार को विक्रय किया जाना प्रकाश मे आया है। इसमें पुलिस द्वारा आरोपी पिंकू उर्फ अजय को पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा मुकदमा उपरोक्त मे साक्ष्यो के आधार पर धारा 419/467/468/471/120बी भादवि की वृद्धि की गयी लेकिन आरोपी रणवीर लगातार फरार चल रहा था।। 

 

प्रयास जारी रखते हुए पुलिस टीम ने वांछित रणवीर को उसके ससुराल ग्राम शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

रणवीर पुत्र कवर पाल निवासी ग्राम पीतपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1- व0उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी 

2- हे0कानि0 नूर हसन 

3- कानि0 राजेश देवरानी 

4- कानि0 अनिल चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
संयुक्त टीम ने शस्त्रों की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। शस्त्र विक्रेताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। 
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस कार्यवाही लगातार हैं जारी। जमीन की धोखाधडी मामले में पुलिस ने फरार चल रहा आरोपी को किया गिरफ्तार। जमीन का 20 लाख में फर्जी रजिस्ट्री का है मामला, वादी मुकदमा को दिखाया गया था खरीददार।
0 Minutes
Uncategorized
लक्सर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, अपराधियों की साजिश नाकाम,अवैध असलहों सहित तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार  10 लाख की फिरौती की करी थी मांग,  न देने पर जान से मारने की तैयारी से जा रहे थे आरोपी
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की अपराधियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही। सोशल मीडिया में BAAZ नाम से है, आरोपियो का गैंग।  08 घण्टे के भीतर ही घटना का किया खुलासा