जया मैक्सवेल हॉस्पिटल,बहादराबाद, हरिद्वार द्वारा एक जटिल ऑपरेशन कर बचाई मरीज की जान।
14 सेमी का विशाल ब्लैडर स्टोन सफलतापूर्वक बाहर निकाला।
हरिद्वार के बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल हॉस्पिटल में यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सर्जन डॉ. विपिन तिवानी द्वारा एक अत्यंत जटिल एवं हाई-रिस्क केस का सफल ऑपरेशन किया गया।
केस का विवरण:
मरीज को पिछले कुछ समय से पेशाब की धार कमजोर होना, पेशाब में तेज जलन व दर्द, तथा रुक-रुक कर पेशाब में खून आने (इंटरमिटेंट हेमेचुरिया) की गंभीर शिकायत थी। जांच में मूत्राशय में 14 सेमी आकार का विशाल पथरी (Large Vesical Calculus) पाया गया।
मरीज का मेडिकल इतिहास भी चुनौतीपूर्ण था। पूर्व में ट्यूबरकुलर मेनिनजाइटिस के कारण पैरालिसिस हो चुका है और वीपी शंट सर्जरी भी हो रखी है। इन जटिलताओं एवं हाई रिस्क के कारण मरीज को पहले 3 अस्पतालों द्वारा ऑपरेशन से मना कर दिया गया था।
डॉ. विपिन तिवानी एवं उनकी टीम ने मरीज की स्थिति को देखते हुए operation करने का निर्णय लिया। लगभग 2 घंटे चले इस जटिल ऑपरेशन में मूत्राशय से 14 सेमी की पथरी को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया।
“मरीज की न्यूरोलॉजिकल हिस्ट्री और पथरी के बड़े आकार के कारण यह केस काफी चुनौतीपूर्ण था। वीपी शंट के कारण एनेस्थीसिया व सर्जरी दोनों में जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन टीम वर्क और सही प्लानिंग से हमने यह सफल ऑपरेशन किया। मरीज अब स्थिर है और रिकवरी कर रहा है।”
जया मैक्सवेल हॉस्पिटल का उद्देश्य गंभीर से गंभीर मरीजों को भी बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। यह केस उन मरीजों के लिए उम्मीद है जिन्हें हाई रिस्क बताकर अन्य जगह मना कर दिया जाता है। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है। पेशाब संबंधी शिकायतों में सुधार है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
संपर्क:
जया मैक्सवेल हॉस्पिटल
बहादराबाद, हरिद्वार, उत्तराखंड
8191070711
जया मैक्सवेल हॉस्पिटल,बहादराबाद, हरिद्वार द्वारा एक जटिल ऑपरेशन कर बचाई मरीज की जान। 14 सेमी का विशाल ब्लैडर स्टोन सफलतापूर्वक बाहर निकाला।
