देहरादून में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश अकरम की अस्पताल में हुई मौत। प्रेम नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश राठौर को जवाबी फायरिंग में लगी दो गोली हुए घायल अस्पताल में भर्ती।

देहरादून में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश अकरम की अस्पताल में हुई मौत।

प्रेम नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश राठौर को जवाबी फायरिंग में लगी दो गोली हुए घायल अस्पताल में भर्ती।

देहरादून। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अकरम मूल रूप से शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला था कई वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय  था अपराध की दुनिया में सक्रिय सबसे चर्चित मामला सितंबर 2014 का अंकित थपलियाल हत्याकांड है जिसमें अकरम मुख्य आरोपी था अंकित एक सहायक कृषि अधिकारी का बेटा था और उनकी हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी इस मामले में अकरम पर ₹50000 का इनाम भी घोषित किया गया था हत्या के बाद अकरम लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर फरार चल रहा था गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपनी पहचान बदल ली थी और गुजरात के राजकोट में सलीम नाम से एक ढाबे पर काम करने पुलिस लगातार अकरम की तलाश कर रही थी मार्च 2017 में पुलिस ने उसे मुजफ्फरनगर के कोडड़ा रोड से गिरफ्तार किया था जेल से छूटने के बाद भी अकरम ने अपराध का रास्ता नहीं छोड़ा पुलिस के अनुसार वह किसी गैंग गिरोह के साथ मिलकर हत्यार बन्द वारदातों में सक्रिय था देहरादून में भी वह इसी तरह की वारदातों को अंजाम देने के लिए पहुंचा था मुठभेड़ में अकरम अपने साथियों के साथ गुजरात नंबर की कार में सवार था जो लगातार अपनी लोकेशन और पहचान बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था पुलिस का मानना है कि यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है मुठभेड़ के दौरान अकरम और उसके साथियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की इसी दौरान प्रेम नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश राठौर दो गोली लगने से घायल हो गए बताया जा रहा है कि दो गोलियां लगने के बावाजूद भी नरेश राठौर ने मोर्चा संभाले रखा और टीम का नेतृत्व करते हुए जवाबी कार्रवाई जारी रखी बाद में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। जवाबी कार्रवाई में अकरम को कई गोलियां लगी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस अकरम के अपराधिक नेटवर्क उसके पुराने साथियों और हालिया गतिविधियों की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
uttrakhand
देहरादून में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश अकरम की अस्पताल में हुई मौत। प्रेम नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश राठौर को जवाबी फायरिंग में लगी दो गोली हुए घायल अस्पताल में भर्ती।
0 Minutes
ROORKEE
वरिष्ट पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर रुड़की पुलिस द्वारा 07 स्पा सेंटरों पर की गई छापेमारी।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही। देर रात नियम उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट संचालकों में मचा हड़कंप।
0 Minutes
Haridwar
जनपद प्रभारी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण,लिया व्यवस्थाओं का जायजा*