अज्ञात चोरो ने ट्रक को किया चोरी हुवे फरार
लक्सर। इरशाद पुत्र जहूर हसन निवासी दरगाहपुर पोस्ट रायसी जिला हरिद्वार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने अपना ट्रक जिसका नंबर यूके 08 सीए 9856 सुल्तानपुर आदमपुर के एक पेट्रोल पंप पर खड़ा किया था जिसको अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर हुवे फरार इरशाद ने बताया कि ट्रक में जीपीएस भी लगाया हुआ है जिसकी लोकेशन भगवानपुर इमली खेड़ा बताई जा रही है तथा उसने बताया कि उसने सो नंबर पर भी ट्रक चोरी की सूचना दी थी।
वही लक्सर कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है अज्ञात चोरों को भी जल्द गिरफ्तार कर ट्रक चोरी का खुलासा कर दिया जायेगा।
