मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी विचारधारा सदैव राष्ट्रवादी रही है और हमारे लिए प्रत्येक परिस्थिति में केवल राष्ट्र प्रथम है,उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता ई-गवर्नेंस के माध्यम से सभी सरकारी कार्यों को जनता तक आसानी से पहुंचाना है

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी विचारधारा सदैव राष्ट्रवादी रही है और हमारे लिए प्रत्येक परिस्थिति में केवल राष्ट्र प्रथम है,उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता ई-गवर्नेंस के माध्यम से सभी सरकारी कार्यों को जनता तक आसानी से पहुंचाना है।

जिससे सरकारी कार्यालयों और जनता दोनों के पैसे और समय की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि ई-गवर्नेंस के तहत सभी सरकारी कामकाजों को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे जनता घर बैठे विभिन्न कार्यों के लिए ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकती है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि व्यक्ति के अंदर जिज्ञासा अवश्य होनी चाहिए। हर व्यक्ति को जीवन भर विद्यार्थी की भांति रहना चाहिए। मैं आज भी स्वयं को एक विद्यार्थी मानता हूं और हमेशा कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करता रहता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से सिद्धि का मन्त्र के माध्यम से हम निरंतर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहें है। व्यक्ति को अपने मिशन में कोई विकल्प नही रखना चहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुलडोजर के माध्यम से जो भी कार्रवाई की जा रही है वो सिर्फ अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए हो रही है, जो भी ये प्रक्रिया है पूरी कानूनी तौर पर की जा रही है।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पथरी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तम नगर पथरी बांग्ला पर छप्पर के कच्चे घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।  रेस्क्यू टीम द्वारा काफी देर तक मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।
0 Minutes
Uncategorized
डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर। ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही।