आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।

आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।

सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई।

क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।

देर रात्रि आईआईटी रुड़की के सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह नेगी द्वारा कोतवाली रुड़की पुलिस को सूचना दी गई कि आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में एक छात्र ने फांसी लगा ली है।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट रात्रि अधिकारी ध्वजवीर सिंह एवं पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम गोविंद भवन की दूसरी मंजिल स्थित कमरा नंबर BS-10 पर पहुंची, जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर सुरक्षा गार्डों की सहायता से दरवाजा खुलवाया गया। इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

कमरे के अंदर एक छात्र चादर के फंदे के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान आयुष रजौरिया पुत्र शैलेश रजौरिया, निवासी 410 बांके बिहारी शरणम, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई।

मौके पर मौजूद आईआईटी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मयंक शर्मा द्वारा छात्र का परीक्षण किया गया तथा मृत्यु लगभग 5-6 घंटे पूर्व होना बताया गया।

घटनास्थल पर जोनल चेकिंग के दौरान मौजूद क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डेय भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। उनकी उपस्थिति में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा लैपटॉप को पासवर्ड के माध्यम से खोलकर आवश्यक निरीक्षण की कार्रवाई भी की गई।

पुलिस द्वारा शव को सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। रात्रि का समय होने के कारण परिजनों के पहुंचने पर पंचायतनामा की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित करने के लिए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।