जनपद प्रभारी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण,लिया व्यवस्थाओं का जायजा*

जनपद प्रभारी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण,लिया व्यवस्थाओं का जायजा*

चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाए चाक चौबंद  सतपाल महाराज।

जनपद प्रभारी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर चार धाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा  लिया तथा  किए जा रहे पंजीकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने संबंधित आधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि तीर्थ यात्रियों के लिए सभी मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध हो,इसमें किसी भी प्रकार से कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए तथा यात्री पंजीकरण केंद्र में सभी कर्मचारी तीर्थयात्रियों से सौम्य व्यवहार रखे तथा अतिथि देवो भव परम्परा के तहत उनका स्वागत करे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चार धाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा संचालित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है तथा इसके लिए सभी प्रबन्धन किए जा रहे है।उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले चार लाख सात हजार नौ सौ इकसठ (4 07961) तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन कर लिए है,जिसमें यमनोत्री धाम में सत्तानवे हजार सात सौ चार (57704),गंगोत्री धाम में सत्तावन हजार आठ सौ त्रेसठ (57863) ,केदारनाथ धाम में दो लाख सात हजार चार सौ बावन(207452),बद्रीनाथ धाम में चौरासी हजार नौ सौ बयालीस

(84942) तीर्थयात्रियों ने दर्शन की लिए है। उन्होंने कहा कि अब तक चौबीस लाख अड़सठ हजार एक सौ बत्तीस (2,46,8132) तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि आ रहे तीर्थयात्रियों यात्रा मंगलमय हो तथा उनकी मनोकामना पूर्ण हो। 

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट