मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपत दिलाई।

 मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपत दिलाई।

उन्होंने कहा कि ये दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य संविधान के लोकतान्त्रिक मूल्यों, संविधान के प्रति निष्ठा को दर्शाने का प्रतीक है। जोकि हमें लोकतंत्र, पंथ निरपेक्ष,  धर्म निरपेक्षता तथा सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों की याद दिलाता है तथा अधिकारों एवं कर्तव्यों का अहसास दिलाता है।

उन्होंने कहा कि हमें संविधान में निहित भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। आमजन के नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे हमारे देश ने संविधान को स्वकृति मिली थी। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी, इस वजह से इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, मुख्य वेयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट