मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सहभागिता की।
इस दौरान संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यकर्ताओं का परिश्रम, समर्पण और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही संगठन की शक्ति है। सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए जनसेवा और प्रदेश के विकास के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Ram Madhav, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Tirath Singh Rawat, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Dr.Ramesh Pokhriyal Nishank,प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सांसद Trivendra Singh Rawat, प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt, केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Tamta, सह प्रभारी Arvind Menon, सांसद व सह प्रभारी सुश्री Bansuri Swaraj समेत सांसदगण, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण समेत सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सहभागिता की।




