मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के पवाणी गांव में अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनसे भेंट की। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के पवाणी गांव में अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनसे भेंट की। 

इस हृदयविदारक घटना से हर परिवार को गहरी पीड़ा पहुंची है। अपने घरों को इस तरह उजड़ते देखना कितना कष्टदायक है, इसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।

प्रभावित परिवारों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कठिन घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। इस दौरान प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही अधिकारियों को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन कर प्रभावित परिवारों को आवश्यकतानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हमारा प्रयास है कि अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को शीघ्र राहत मिले, उनके जीवन को फिर से सामान्य बनाने में हरसंभव सहयोग मिले। यह केवल आर्थिक सहायता का विषय नहीं है, बल्कि उन परिवारों के जीवन में फिर से विश्वास और उम्मीद जगाने का संकल्प है। दुःख की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के पवाणी गांव में अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनसे भेंट की। 
0 Minutes
Uncategorized
संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ।
0 Minutes
Uncategorized
सँविधान गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया, बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की बैठक जिला कार्यालय हरिद्वार में आयोजित की गई।
1 Minute
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा निम्नलिखित निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के किए गए बम्पर स्थानांतरण। कोतवाली पथरी में रविंद्र कुमार की जगह विनोद गोसाई को बनाया कोतवाल प्रभारी, उप निरीक्षक मनोज गैराला को पथरी की जिम्मेदारी दी उपेंद्र सिंह की जगह।