राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के सभागार में ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल जिलों के जिलाधिकारियों,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा प्रभागीय वनाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के सभागार में ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल जिलों के जिलाधिकारियों,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा प्रभागीय वनाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी  ऊधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जिले की भौगोलिक स्थिति,विकास कार्यों और प्रमुख उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में जनजाति की शिक्षा हेतु दो एकलव्य मॉडल स्कूल संचालित हैं। किच्छा में सेटेलाइट एम्स बनकर पूरी तरह तैयार है,जिसका संचालन जल्द शुरू होगा। रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके साथ ही नीट और जेईई की परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग और शिक्षा दी जा रही है तथा हर ब्लॉक,न्याय पंचायत व जिला स्तर पर पुस्तकालय संचालित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, वेयरहाउस और काशीपुर में 10 एमएलडी एसटीपी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रुद्रपुर और काशीपुर में ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है। रुद्रपुर रिंग रोड के निर्माण से ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिली है,जबकि काशीपुर बाइपास सड़क मार्ग का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके अलावा राज्य अतिथि गृह का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है।बैठक में एसएसपी अजय गणपति ने भी जिले की कानून-व्यवस्था व सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की।

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जनपद में संचालित विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि जमरानी बांध परियोजना का कार्य प्रगति पर है। जिसे पूर्ण करने का लक्ष्य 2029 रखा गया है। दूसरी परियोजना एडीबी की हल्द्वानी में चल रही है जिसमें सड़क,फुटपाथ,ड्रेनेज के कार्य प्रगति पर है। कैचीधाम, कौसानी बागेश्वर सड़क मार्ग का डामरीकरण का कार्य प्रगति पर है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नैनीताल रामनगर,कैचीधाम,में भी बहुमंजिला पार्किंग निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।

नशे की प्रभावी रोकथाम के लिए राज्यपाल ने अधिकारियों को कड़ाई से निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाए। तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाय तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटना घटित होने पर चिन्हित स्थानों पर एंबुलेंस तैनात किए जाए। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए जनमन योजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है इसलिए सभी जनजातीय क्षेत्रों में लोगों को योजना का लाभ शतप्रतिशत दिलाया जाए। उन्होंने अवैध मदिरा व मिलावटी खाद्य पदार्थों पर भी प्रभावी रोकथाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।उन्होंने अधिकारियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। 

बैठक में जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, ज़िलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति, एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी,प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी,अरविंद पांडेय,सीएमओ डॉ.एसके गोस्वामी,डॉ रश्मि पंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  का संकल्प है कि उत्तराखंड का प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने 7 मदरसों एवं 3 मकतबों का किया निरीक्षण। मकतबों में बच्चों का रिकॉर्ड रखने और विद्यालय समय के बाद ही संचालन करने के निर्देश; बिना मान्यता संचालित मदरसों को किया नोटिस जारी।
0 Minutes
Uncategorized
राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के सभागार में ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल जिलों के जिलाधिकारियों,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा प्रभागीय वनाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने किया 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना आवश्यक : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का भी किया विमोचन
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के लिए बुरा सपना साबित होती हरिद्वार पुलिस। चोरी के 06 दोपहिया वाहन के साथ 02 आरोपित अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।