लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र, संस्कार और नैतिक मूल्यों में निहित : राज्यपाल विकसित भारत के लिए भौतिक प्रगति के साथ नैतिक एवं आध्यात्मिक उन्नति भी जरूरी।

लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड

राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र, संस्कार और नैतिक मूल्यों में निहित : राज्यपाल

विकसित भारत के लिए भौतिक प्रगति के साथ नैतिक एवं आध्यात्मिक उन्नति भी जरूरी।

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके नागरिकों के चरित्र, संस्कार, नैतिकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण में निहित होती है। श्रेष्ठ चिंतन, शुद्ध आचरण और लोकमंगल के लिए समर्पित कर्म ही समर्थ राष्ट्र की आधारशिला हैं।

राज्यपाल ने अखंड ज्योति के अवतरण की शताब्दी तथा माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष को आध्यात्मिक चेतना और लोकमंगल का प्रेरणादायी अवसर बताया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव की विचारधारा और माताजी के त्याग, सेवा एवं नारी जागरण के आदर्श हमें मानव कल्याण के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देते हैं।

राज्यपाल ने राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना केवल उनके भविष्य को संवारना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों और राष्ट्र को सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि समाज में सत्य, करुणा, सेवा, ईमानदारी, परोपकार और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को मजबूत करना आवश्यक है।

युवाओं का आह्वान करते हुए राज्यपाल ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र के परिवर्तन की सबसे बड़ी संवाहक है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और संकल्पशक्ति को सही दिशा देना समय की आवश्यकता है। युवा आधुनिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान में आगे बढ़ने के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों एवं नैतिक मूल्यों से भी जुड़े रहें।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, संस्कृति और अध्यात्म को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता और प्रौद्योगिकी के युग में वैज्ञानिक प्रगति के साथ मानवीय संवेदना, नैतिक विवेक और सामाजिक उत्तरदायित्व का समन्वय भी जरूरी है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प की ओर आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता के साथ नैतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उन्नति भी आवश्यक है। देवभूमि उत्तराखण्ड अपनी आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं के बल पर इस राष्ट्रीय संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

दीप महायज्ञ को त्याग, सहयोग, समर्पण और लोकमंगल का प्रतीक बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि यज्ञ की प्रत्येक आहुति समाज एवं राष्ट्र के हित में योगदान देने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी से सेवा, सद्भाव, सहयोग और समर्पण के मूल्यों को अपनाने तथा परिवारों को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संत-महात्मागण, अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पण्ड्या सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विद्वज्जन एवं युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र, संस्कार और नैतिक मूल्यों में निहित : राज्यपाल विकसित भारत के लिए भौतिक प्रगति के साथ नैतिक एवं आध्यात्मिक उन्नति भी जरूरी।
0 Minutes
Uncategorized
ममुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मुख एआई आधारित मोबाइल ऐप एवं पोर्टल का प्रदर्शन,अब आमजन को एआई से मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की भेंट, लिया आशीर्वाद।
0 Minutes
Uncategorized
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।