हरिद्वार। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में बुधवार को रसियाबड़ क्षेत्र में स्थित झिलमिल झील, रसियाबड़ को पर्यटन की दृष्टिकोण से विकसित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में बुधवार को रसियाबड़ क्षेत्र में स्थित झिलमिल झील, रसियाबड़ को पर्यटन की दृष्टिकोण से विकसित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में झिलमिल झील एवं उसके आसपास क्षेत्र को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किये जाने, उसका सौन्दर्यीकरण किये जाने एवं इस क्षेत्र में यात्रियों/ पर्यटकों को आधारभूत सुविधायें उपलब्ध कराने आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में डी0एफ0ओ0 नीरज कुमार ने सम्पूर्ण रसियाबड़ क्षेत्र के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वन संरक्षण पर भी सभी का ध्यान आकृष्ट किया। बैठक में सभी पहलुओं का ध्यान रखते हुये इस क्षेत्र को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किये जाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग डी0के0 सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्रीमती सीमा नौटियाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट