हरिद्वार ग्राम जगजीतपुर की अनुसूचित जाति की महिलाओं का शासन -प्रशासन के कर्मचारियों के द्वारा किए गए उत्पीड़न के खिलाफ 23 अक्टूबर 2024 से गांव के अंबेडकर भवन में 19वें दिन भी पीड़ित महिलाओं का धरना जारी।

हरिद्वार ग्राम जगजीतपुर की अनुसूचित जाति की महिलाओं का शासन -प्रशासन के कर्मचारियों के द्वारा किए गए उत्पीड़न के खिलाफ 23 अक्टूबर 2024 से गांव के अंबेडकर भवन में 19वें दिन भी पीड़ित महिलाओं का धरना जारी।

 जबकि कल 09 नवंबर 2024 को धरने स्थल पर पुलिस एवं तहसील प्रशासन के कर्मचारियों  ने पीड़ित महिलाओं से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था इस दौरान पूर्व जिला जज कांता प्रसाद भी मौजूद थे।

  19 वे दिन पीड़ितों का समर्थन करने पहुंचे विभिन्न सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ  सामाजिक कार्यकर्ताओं के समस्त अनुसूचित जाति की पीड़ित महिलाओं ने बताया कि पुलिस एवं तहसील प्रशासन के कर्मचारियों के द्वारा किए गए उत्पीड़न के खिलाफ अनुसूचित जाति की पीड़ित महिलाएं कुमारी प्रमिला, विद्या देवी ,कलावती,सुखबीरी आदि ने बताया कि प्रशासन ने शत्रु संपत्ति बताकर 27 साल पुराने पट्टो से हमें बेदखल कर शासन प्रशासन ने हम अनुसूचित जाति की महिलाओं का घोर उत्पीड़न किया  है उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत एवं तहसील प्रशासन हमें शत्रु संपत्ति पर पट्टे क्यों देता ,उन्होंने बताया कि पट्टो के पास से रिंग रोड निकालने के कारण भू माफिया  एवं तहसील प्रशासन ने सरकारी मुआवजे का बंदर बाट करने के लिए यह सारा षड्यंत्र रचा है।

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे। पीड़ित महिलाओं के समर्थन में बीएमपी के राष्ट्रीय संगठन सचिव संजय मूलनिवासी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार, दीपचंद, वरिष्ठ नागरिक सभा के चौधरी चरण सिंह, चौधरी रकम सिंह सुखबीर सिंह, विद्यासागर गुप्ता, गुलाब राय, बाबूलाल सुमन, शिव वचन प्रजापति, क्रांति देवी ,जय देवी, राम सागर सिंह, ओमपाल सिंह आदि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भी धरने पर पहुंचे।बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह,  जिला सहसंयोजक महिपाल सिंह एवं पूर्व ग्राम प्रधान एवं भारत मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर आदित्य , संजीव बाबा, हरपाल मोर्या,मुकेश कुमार, परशुरामआदि धरने पर बैठे।

भंवर सिंह (प्रदेश संयोजक )

बहुजन क्रांति मोर्चा उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट