मालवीय घाट पर संदिग्ध बैग होने की सूचना से मचा हडकंप 26 जनवरी और मकर सक्रांति को ध्यान में रखते हुए पुलिस एक्टिव

मालवीय घाट पर संदिग्ध बैग होने की सूचना से मचा हडकंप 26 जनवरी और मकर सक्रांति को ध्यान में रखते हुए पुलिस एक्टिव

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सम्भाला मोर्चा, क्राउड कंट्रोल करते हुए मालवीय घाट कराया गया खाली किया बैग चेक,

1000-1200 के करीब लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल BDS तथा Dog squad ने किया बैग चेक

मॉक ड्रिल का ऑब्जर्वेशन कर रहे एसएसपी अजय सिंह ने रिस्पांस टाइम और क्राउड कंट्रोल को सराहा

शाम के 6.50 बजे हर की पैड़ी पर सूचना मिली कि मालवीय घाट पर एक संदिग्ध बैग रखा है। इस सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली एवं उच्चाधिकारियों को अवगत कराने पर तुरंत SP CITY स्वतंत्र कुमार सिंह, CO CITY मुकेश ठाकुर समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में मात्र 10 मिनट के अंदर पूरे मालवीय घाट को बिना किसी धक्का-मुक्की या अन्य किसी नुकसान के खाली कराया गया। उस समय मालवीय घाट में पूरे भारतवर्ष से आए लगभग 1000-1200 श्रद्धालुगण मौजूद थे। सूचना पर तत्काल BDS तथा Dog squad भी मौके पर पहुंचा एवं BDS द्वारा उक्त संदिग्ध बैंग को चेक किया तो उसमें कुछ कपड़े मिले… तब जाकर पूरे पुलिस बल ने राहत की सांस ली।

पुलिस टीम के रिस्पांस टाइम को बढ़िया बताते हुए क्राउड कंट्रोल को और बेहतर किए जाने हेतु एसएसपी द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसएसपी अजय सिंह द्वारा आगामी मकर संक्रांति स्नान पर्व एवं 26 जनवरी को देखते हुए जनपद पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रहते हुए होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रत्येक संदिग्ध इत्यादि को लगातार चेक करने हेतु अधीनस्थों को सचेत रहते हुए लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।