डीएम/एसएसपी द्वारा किया गया लोहड़ी व मकर संक्रान्ति स्नान मेला पर्व में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ

डीएम/एसएसपी द्वारा किया गया लोहड़ी व मकर संक्रान्ति स्नान मेला पर्व में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ

ऋषिकुल ऑड़िटोरियम में आयोजित ब्रिफिंग में सम्मिलित हुआ मेला में नियुक्त फोर्स

एसपी सिटी को दी गई स्नान मेले की कमान, बनाए गए नोडल ऑफिसर

मेला क्षेत्र को 07 जोन एंव 17 सेक्टर में किया गया विभाजित

कन्ट्रोल रुम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से रखी जायेगी मेले क्षेत्र पर पैनी नजर

संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि टटोलने के लिए भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सादे वस्त्रों में तैनात किये गये पुलिसकर्मी

बम डिस्पोजल दस्ता एवं डॉग स्क्वॉड निरंतर मेला क्षेत्र में सक्रिय रहकर करेंगे मेला क्षेत्र की निगरानी

जिलाधिकारी विनयशंकर पाण्डे तथा एसएसपी अजय सिंह द्वारा लोहड़ी / मंकर संक्रान्ति पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मेले में तेनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रान्ति का पर्व मनाया जायेगा। मकर संक्रान्ति पर्व के अवसर पर भारी संख्या में श्रृद्धालुगण हरिद्वार स्थित पवित्र हर की पैड़ी पर गंगा स्नान हेतु आगमन करते हैं तथा विभिन्न मन्दिरों में पूजा/ अर्चना की जाती है।

लोहडी/मकर संक्रान्ति स्नान पर्व के अवसर पर की जाने वाली समस्त पुलिस व्यवस्था हेतु एसपी सिटी हरिद्वार स्वतन्त्र कुमार सिंह को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर एवं प्रभारी चौकी हरकी पैड़ी एवं शहर के अन्य सम्बन्धित थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में गहनता से भ्रमण कर साम्प्रदायिक सौहार्द, कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, वाहनो की पार्किंग व्यवस्था एवं डायवर्जन आदि की व्यवस्थाओं का आंकलन/निरीक्षण करने के साथ-साथ सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराये जाने हेतु पूर्व में ही निर्देशित किया गया। किसी स्थान पर कोई साम्प्रदायिक समस्या परिलक्षित होती है, तो उसका तत्काल निराकरण कर लिया जाये।

ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा उपस्थित पुलिस बल को निम्नानुसार निर्देशित किया गया:-

प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी की अच्छे से जानकारी कर लें। उक्त सम्बन्ध में मन में कोई भी प्रश्न हो तो अपने सेक्टर अधिकारी से आवश्यक जानकारी करना सुनिश्चित करें। कोई अधिकारी/कर्मचारी ड्युटी के दौरान अनावश्यक मोबाईल का प्रयोग नही करेगा।

मेले के दौरान जारी किया गया ट्रैफिक प्लान सभी को स्पष्ट रूप से मालूम होना चाहिये। जिससे कि वाहनों को सही मार्ग पर रवाना किया जा सकता है।

मेले के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों को न फैलने दें। चेतक/ मोबाईल वाहन निरन्तर अपने-अपने क्षेत्र मे भ्रमण पर रहेगे।

गडबडी फैलाने वाले तत्वों पर सतर्कतापूर्वक नजर रखते हुये उच्चाधिकारियों को सूचित करें।

समस्त जोनल प्रभारी/सैक्टर प्रभारी ड्यूटी स्थल पर कर्म0 को उसकी ड्यूटी के विषय में भंली भांति ब्रीफ कर लें।

जनता के प्रति प्रत्येक पुलिसकर्मी अपना व्यवहार शालीन एवं दृढ रखें।

अपने सीमावर्ती सैक्टर व जोनल प्रभारियों का मोबाईल नम्बर, जल पुलिस, बम स्क्वायड प्रभारी आदि महत्वपूर्ण नम्बरों को अपने पास अवश्य रखें।

डियूटी पर नियुक्त अधि0/कर्म0 अपने प्रतिस्थानी के आने पर ही अपनी डियूटी प्वाइंट छोडेगा।

निरीक्षक अभिसूचना संवेदनशील स्थानो पर अभिसूचना कर्मियो को नियुक्त कर लाभप्रद सूचना से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

सेक्टर ऑफिसर्स सुनिश्चित करें कि तीन पालियों में कर्मी समय से अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचें।

स्नान को सकुशल सम्पन्न करवाने हेतु निम्न पुलिस बल नियुक्त किया गया है

पुलिस उपाधीक्षक-07, निरीक्षक/थानाध्यक्ष-08, उ0नि0-66, अपर उ.नि.प्रशिक्षु-437, हे0कां-23, मुख्य आरक्षी प्रशिक्षु- 144, कान्स0 82, म0कां0-37 पीएसी/ आई0आर0बी-05 कम्पनी+02 प्लाटून, ट्रैफिक फोर्स – उ.नि. 6, हे.का.+09, कां.- 36, घुडसवार पुलिस बल-02 टीम, बम निरोधक दस्ता-03टीम जल/गोताखोर पुलिस-05 टीम

यातायात प्लान

लोहड़ी एवं मकर संक्रांति स्नान पर हेतु यातायात प्लान

दिल्ली मुजफ्फरनगर मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों को गड्ढा पार्किंग, रोड़ी पार्किंग व पंतदीप पार्किंग में पार्क किया जाएगा।

गड्ढा पार्किंग ,दीनदयाल पार्किंग व पंतदीप पार्किंग के भर जाने पर वाहनों को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंह द्वार से देश रक्षक तिराहा से बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क किया जाएगा।

बहादराबाद से शिवालिक नगर चौक मध्य मार्ग से आने वाले वाहनों को प्रेम नगर आश्रम से सर्विस लेन गड्ढा पार्किंग, दीनदयाल पार्किंग में पार्क किया जाएगा।

नजीबाबाद की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को 4.2 डायवर्जन से डायवर्ट कर नीलधारा व गौरीशंकर पार्किंग में मार्क किया जाएगा वह नजीबाबाद की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को दीनदयाल पार्किंग,पंतदीप पार्किंग में पार्क किया जाएगा।

देहरादून व ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों को मोतीचूर पार्किंग में पार्क किया जाएगा व पार्किंग भर जाने पर वाहनों को जयराम मोड़ से दाहिने टर्न कर चमगादड़ टापू में पार्क किया जाएगा।

दिल्ली- मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों/बस/ ट्रैक्टर ट्रॉलीओं को ऋषिकुल हाईवे से बायें होकर ऋषिकुल मैदान में पार्क किए जाएंगें।

गन्ना फैक्ट्री से चलने वाले गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली/ट्रक दिनांक-13.01.2023 की रात्रि 8:00 बजे से दिनांक-14.01.2023 की दोपहर 2:00 बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।