सिडकुल डकैती मामले में फरार चल रहे 10-10 हजार के 3 इनामी किए गिरफ्तार

 

सिडकुल डकैती मामले में फरार चल रहे 10-10 हजार के 3 इनामी किए गिरफ्तार,

सिडकुल क्षेत्रांतर्गत कम्पनी में गार्डों को बंदी बना कर डाली थी डकैती

04 आरोपियों को पुलिस 12 घंटे के भीतर ही लाई थी दबोच, अब सभी सातों अभियुक्त हुए गिरफ्तार*

40 लाख की डकैती की शत-प्रतिशत बरामदगी पूर्व में ही हो चुकी*

7 अज्ञात बदमाशों द्वारा सिडकुल स्थित फाइन ऑटोमेटिव कंपनी में घुसकर गार्डों के साथ मारपीट कर बंदी बनाकर करीब ₹40 लाख रुपए के एलुमिनियम रेडिएटर एवं एलुमिनियम का अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे।

जिस पर कार्यवाही करते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा मात्र 12 घंटों के भीतर ही शत प्रतिशत डकैती कर लूटे गए सामान की रिकवरी करते हुए चार अभियुक्तों को दबोचा गया था।

घटना में अन्य तीन आरोपी लगातार फरार चल रहे थे जिन पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 10 -10 हजार का इमाम भी घोषित किया गया था।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार किए जा रहे प्रयास के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम को 14/01/23 को बाकी बचे तीनों आरोपियों को दबोचने में सफलता मिली।

इनामी अभियुक्त
1- गुलफाम उर्फ फाना पुत्र शमशाद निवासी ग्राम पखनपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर
2- शोएब पुत्र शाहीन निवासी उपरोक्त
3- मोहसीन पुत्र निषाद निवासी उपरोक्त

शातिर गुलफाम का आपराधिक इतिहास इस प्रकार से है

1.FIR न. 90/16 धारा 302 IPC कोतवाली मंगलोर हरिद्वार
2.FIR न 15/23 धारा 395/397/34/412IPC थाना सिडकुल हरिद्वार
3. FIR न.27/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना सिडकुल हरिद्वार।

बरामदगी
01 तमंचा, 01 जिंदा कारतूस

पुलिस टीम
SSI शहजाद अली
का0 सतेंद्र, का0 गजेंद्र, का0 करम, का0 दीपक दानू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
शेखर चंद सुयाल, विदाई कार्यक्रम आयोजित एसपी क्राईम निशा यादव सहित अन्य ऑफिसर्स ने नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं। पुलिस कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह किया गया भेंट।
0 Minutes
Uncategorized
खेतों में ट्यूबवेल चलाने हेतु लगे विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी का मंगलौर पुलिस ने किया खुलासा। चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण व तार के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न।
0 Minutes
Uncategorized
अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला व मेला अस्पताल की चिकित्सा प्रबंधन समितियों की समीक्षा की।